दुनिया

ओमान तट पर डूबा तेल टैंकर: 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता, बचाव अभियान जारी; जानें अपडेट

World News: ओमान तट पर तेल टैंकर डूब गया, जिसमें 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता हो गए हैं। नाविको की छानबीन और बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत ने इस घटना के बारे में जानकारी साझा किया है और बताया है कि वो ओमान के साथ संपर्क में है।

Image

ओमान तट पर डूबा तेल टैंकर: 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता, बचाव अभियान जारी; जानें अपडेट

Oman: अफ्रीकी देश कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर ओमान के तट पर डूबने के बाद लापता हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए, जिनमें 13 भारतीय भी शामिल हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि टैंकर दुक्म शहर में रस मदराकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में डूबा और संबंधित प्राधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

भारतीय नौसेना भी बचाव अभियान में शामिल

सूत्रों के अनुसार ये जानकारी सामने आई है कि ओमान में भारतीय दूतावास, ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। नाविकों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है जो ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र (ओएमएससी) द्वारा किया जा रहा है। भारतीय नौसेना भी खोज और बचाव अभियान में शामिल है।

13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक लापता

समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ‘प्रेस्टीज फाल्कन’ जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। इसमें कहा गया है, 'जहाज के चालक दल के सदस्य अब भी लापता हैं। उनका पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।'

जहाजरानी वेबसाइट ‘मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम’ के अनुसार, यह जहाज दुबई के हमरिया बंदरगाह से रवाना हुआ था और यमन के बंदरगाह शहर अदन की ओर जा रहा था। दुक्म बंदरगाह ओमान की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं का केंद्र है।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक... और देखें

End of Article