दुनिया

'भारत को कोहिनूर हीरा वापस लौटा दे ब्रिटेन', न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी की किंग चार्ल्स से अपील

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला के अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में 9/11 मेमोरियल पर मेयर जोहरान ममदानी से उनकी मुलाकात हुई। इस मौके पर ममदानी ने कहा कि अगर उन्हें राजा से मिलने का अवसर मिलता है, तो वे भारत से जुड़े ऐतिहासिक विवाद कोहिनूर हीरा वापस लौटाने की मांग करेंगे। उन्होंने कोहिनूर को सिर्फ एक हीरा नहीं बल्कि भारत के इतिहास, गौरव और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान हुए अन्याय का प्रतीक बताया।

Image

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने की किंग चार्ल्स से मुलाकात। AP

Photo : AP

Kohinoor diamond: ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला इन दिनों अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। बुधवार को जब वे न्यूयॉर्क में 11 सितंबर के हमलों की 25वीं बरसी के उपलक्ष्य में 'वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से हुई।

आमतौर पर ऐसी मुलाकातें केवल औपचारिकताओं और प्रोटोकॉल तक सीमित रहती हैं, लेकिन मेयर जोहरान ममदानी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से चल रहे एक ऐतिहासिक विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें ब्रिटेन के राजा राजा चार्ल्स तृतीय से व्यक्तिगत तौर पर मिलने का मौका मिलता है, तो वे उनसे कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग करेंगे।

'कोहिनूर सिर्फ एक हीरा नहीं, बल्कि भारत का इतिहास'

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मेयर ममदानी से पूछा गया कि वे राजा से क्या कहेंगे, तो उन्होंने बिना किसी औपचारिक बात के सीधे इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना था कि कोहिनूर सिर्फ एक हीरा नहीं, बल्कि भारत के इतिहास, गौरव और ब्रिटिश शासन के दौरान हुए अन्याय का प्रतीक है।

जोहरान ममदानी का भारत से गहरा संबंध है। उनकी मां प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ था। बताते चलें कि किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला न्यूयॉर्क के 9/11 मेमोरियल में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान मम्दानी, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के गवर्नरों के साथ वहां मौजूद थे।

कोहिनूर हीरे का इतिहास

कोहिनूर हीरा भारत की गोलकोंडा खदानों से निकला था और सदियों तक मुगल और सिख शासकों के पास रहा। 1849 में दूसरे एंग्लो-सिख युद्ध के बाद, अंग्रेजों ने 10 वर्षीय महाराजा दलीप सिंह से एक संधि के तहत यह हीरा छीन लिया था। वर्तमान में यह 105.6 कैरेट का हीरा ब्रिटिश राजमुकुट का हिस्सा है और 'टावर ऑफ लंदन' में रखा गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article