दुनिया

आज रात 10 बजे से नेपाल में मिलिट्री रूल, Nepal Army बोली- हमारी प्राथमिकता हैं शांति बहाल करना

नेपाल में आज रात दस बसे से मिलिट्री शासन लागू हो जाएगा।

Image

नेपाल में अब सत्ता आर्मी के हाथ में (फोटो- AP & Nepal Army)

नेपाल में आज रात दस बसे से मिलिट्री शासन लागू हो जाएगा। नेपाली सेना की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें सेना ने कहा है कि उसकी प्राथमिकता नेपाल में शांति बहाल करना है। इसके लिए सेना ने कहा है कि वो हर पक्ष से बातचीत करने के लिए तैयार है।

नेपाली सेना ने क्या कहा

नेपाली सेना ने कहा- आदरणीय नेपाली भाई-बहन, दीदी-बड़े भैया। नेपाली सेना ने हमेशा देश की अखंडता और ज्योग्राफिकल लोकेशन और नेपाली लोगों की सुरक्षा का ध्यान दिया है। नेपाली सेना दुख व्यक्त, संवेदना व्यक्त करती हैं। हम घायल के स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नेपाली सेना सभी पक्षों से निवेदन करती है कि इस समस्या समाधान बातचीत से करें। सेना शांति और सुरक्षा बहाल करती रहेगी। हमारी प्राथमिकता हैं शांति बहाल करना हैं।

अगर नेपाल में खत्म नहीं हुई हिंसा तो फिर...

नेपाल सेना ने मौजूदा हिंसा के मद्देनजर सैन्य कर्मियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की है। "वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठाकर, कुछ समूह नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लूटपाट और आगजनी कर रहे हैं। नेपाल सेना एक बार फिर ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह करती है। यदि ऐसी गतिविधियां नहीं रुकीं, तो हम आपको सूचित करते हैं कि नेपाल सेना और सभी सुरक्षा एजेंसियां, अपनी मुख्य जिम्मेदारी के रूप में, नेपाल और नेपालियों की सुरक्षा हेतु स्थिति को नियंत्रित करने रात 10 बजे से डटी रहेंगी। हम पूरे देश से सहयोग की भी अपील करते हैं। इसके बाद, सुरक्षा स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और आगे की जानकारी जारी की जाएगी।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article