दुनिया

Nepal Plane Crash: 19 में से 18 लोगों की मौत, आखिर कैसे बच गया पायलट; जानिए वजह

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को एक प्लेन उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। विमान में 19 लोग सवार थे। पोखरा जाने के लिए इस विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इस हादसे में प्लेन के पायलट कैप्टन मनीष शाक्य बुरी तरह से घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अभी उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है।

Image

नेपाल प्लेन हादसे में गई 18 लोगों की जान

Photo : Twitter

Nepal Plane Crash: नेपाल में बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। इस विमान में पायलट समेत 19 लोग सवार थे, लेकिन इस हादसे के दौरान एक शख्स ऐसा भी था जिसने इतने भयंकर हादसे में भी मौत को मात दे दी। जिस तरह हादसा हुआ, किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इसमें कोई बच पाएगा, लेकिन जिंदा बचने वाले मनीष शाक्य का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हादसे में जिंदा बचने वाले मनीष शाक्य उसी प्लेन के पायलट हैं। टेकऑफ के दौरान जैसे ही यह हादसा हुआ, तभी रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया गया था। किसी तरह पायलट मनीष शाक्य को बचा लिया गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, फिलहाल मौत का खतरा टल गया है। हालांकि, विमान में आग फैलने के कारण को-पायलट एस कटुवाल समेत 18 लोगों की जान चली गई।

मनीष शाक्य को मॉडल अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बता दें, आग का गोला बने विमान से निकाले गए मनीष शाक्य को काठमांडू के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी आंख और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी चल रही है। रेक्स्यू टीम ने बताया कि मनीष शाक्य को धधकते प्लेन के मलबे से बाहर निकाला गया तो उनकी हालत गंभीर थी। जिस तरह का हादसा था, उससे अंदाजा नहीं था कि कोई बच पाएगा। यह उनकी किस्मत है कि वह बच पाए। वहीं, इस हादसे में मारे गए को-पायलट ससंत कटुवाल फ्रांस में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पिछले तीन साल से पायलट के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

बता दें, सौर एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान इंजन टेस्टिंग के लिए पोखरा जा रहा था। विमान रनवे पर ही फिसल गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ था। वहीं, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि विमान में सवार लोग इंजीनियर और टक्नीशियन थे। हादसे के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article