दुनिया

'नरेंद्र मोदी बेहद लोकप्रिय नेता, फिर बनेंगे भारत के प्रधानमंत्री'; अमेरिकी सांसद का दावा

Lok Sabha Elections 2024: अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। रिच ने PM मोदी को एक बेहद ही लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि वो एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल चार से आठ फीसदी तक बढ़ रही है।

Image

मोदी बेहद लोकप्रिय, फिर प्रधानमंत्री बनेंगे: अमेरिकी सांसद

Photo : Twitter

Lok Sabha Elections 2024: अमेरिका के एक सांसद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक लोकप्रिय नेता बताया और विश्वास व्यक्त किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेंगे। जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं। मैं हाल ही में भारत में था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और वास्तव में पार्टी लाइन से परे उनकी लोकप्रियता देखी। मुझे लगता है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं....।

मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है- रिच मैककॉर्मिक

सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास, सभी के कल्याण और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी सकारात्मकता वैश्विक अर्थव्यवस्था और रणनीतिक संबंधों को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष चार से आठ प्रतिशत तक बढ़ रही है। सांसद ने कहा कि अगर आप अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा को देखें तो मैं एक चेतावनी देना चाहूंगा... उन्होंने चीन द्वारा की गई कुछ चीजों की एक तरह से नकल की है जिसका आगे जाकर देश को लाभ होगा, लेकिन उसमें चीन जैसी आक्रामकता नहीं है।

वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 10 वर्षों में उत्कृष्ट प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी चुने गए थे तो भारत दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था था, फिर यह पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया और बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने आश्चर्यजनक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक मजबूत ताकत बना हुआ है। अमेरिका सहित कोई भी भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article