दुनिया

नेपाल में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता; घरों से निकले लोग!

Nepal Earthquake: नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बझांग जिले में रविवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिमी प्रांत के बाजुरा सहित पड़ोसी जिलों में रहने वाले लोगों ने भी महसूस किए।

Image

नेपाल में भूकंप के झटके हुए महसूस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Nepal Earthquake: नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बझांग जिले में रविवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार अपराह्न 12:09 बजे आए भूकंप का केंद्र बझांग जिले में साइपाल पर्वत था।

कहां-कहां महसूस हुए झटके

एनईएमआरसी ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिमी प्रांत के बाजुरा सहित पड़ोसी जिलों में रहने वाले लोगों ने भी महसूस किए। नेपाल सर्वाधिक सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में स्थित है, जिसके कारण यह भूकंप के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, तथा यहां प्रत्येक वर्ष कई भूकंप आते हैं।

कास्की में आया था भूकंप

इससे पहले, नेपाल में गंडकी प्रांत के कास्की जिले में 23 नवंबर को रिक्टर पैमाने पर चार की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5.17 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र अन्नपूर्णा द्वितीय पर्वत के पास स्थित था। भूकंप का झटका पड़ोसी बालुंग, लामजुंग और स्यांगजा जिलों में भी महसूस किया गया।

अमेरिका में भी डोली धरती

अमेरिका में अलास्का के एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में 27 नवंबर की सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (UMGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे 69 किलोमीटर की गहराई पर आया। किसी महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसका केंद्र अलास्का के सुसित्ना से 12 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था, जो शहर से लगभग 108 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। यूएसजीएस के अनुसार, अलास्का अमेरिका का सबसे अधिक भूकंप-जोखिम राज्य है और दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। इस राज्य में लगभग हर साल सात तीव्रता का भूकंप आता है

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article