दुनिया

गाजा में नहीं लड़ी गई इससे घातक लड़ाई, 2300 से ज्यादा फिलिस्तीनियों ने अब तक गंवाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 02:35 PM IST

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच 2014 में हुए युद्ध में 2,251 फलस्तीनियों की मौत हुई थी, जिनमें से 1,462 आम नागरिक थे। मौजूदा युद्ध में मृतक संख्या रविवार को 2014 में हुए युद्ध की मृतक संख्या को पार कर गई है।

Image

इजराइल हमास संघर्ष

Photo : BCCL

Israel Hamas War: हमास और इजराइल के बीच जारी मौजूदा संघर्ष में अब तक 2,329 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। युद्ध अब भी जारी है और इजाराइल की ओर से अब ग्राउंड एक्शन की तैयारी की जा रही है। इजराइल ने गाजा पट्टी पर रह रहे लोगों को बाहर निकलने के लिए 3 घंटे का समय दिया है। इसके बाद इजराइली सैन्य बल ग्राउंड एक्शन शुरू करेंगे।

इस बीज गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा संघर्ष पिछले पांच गाजा युद्धों में से फलस्तीनियों के लिए सबसे घातक युद्ध बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इजराइल और हमास के बीच 2014 में हुए युद्ध में 2,251 फलस्तीनियों की मौत हुई थी, जिनमें से 1,462 आम नागरिक थे। मौजूदा युद्ध में मृतक संख्या रविवार को 2014 में हुए युद्ध की मृतक संख्या को पार कर गई। वर्ष 2014 में हुआ युद्ध छह सप्ताह चला था और इसमें इजराइली पक्ष के 74 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें छह आम नागरिक शामिल थे।

1300 से ज्यादा इजराइली लोगों की हुई मौत

बता दें, बीते 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल के ऊपर हमला कर दिया है। हमास ने 20 मिनट के अंदर 3000 से ज्यादा रॉकेट दागे, जिसमें अब तक 1300 से ज्यादा इजराइली लोगों की मौत हो चुकी है, इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हैं। इजराइल के लिए यह मिस्र और सीरिया के साथ 1973 में हुए युद्ध के बाद से अब तक का सबसे घातक युद्ध साबित हो रहा है।

गाजा खाली करने से रोक रहा हमास

इजरायल रक्षा बल ने कहा है कि हमास आतंकवादी समूह फिलिस्तीनियों को गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से को खाली करने से रोक रहा है। आईडीएफ ने संभावित जमीनी घुसपैठ या आक्रामक हमले की तैयारी के बीच पट्टी के उत्तरी भाग में गाजा निवासियों को घर खाली करने की चेतावनी दी है। इस क्षेत्र में लगभग 10 लाख लोगों का घर है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, सेना का कहना है कि उसने दक्षिण की ओर जाने वाले हजारों फिलिस्तीनियों की पहचान की है, लेकिन कई लोग हमास की बाधाओं के कारण यातायात में फंस रहे हैं। आईडीएफ ने कहा,हमास गाजा पट्टी के निवासियों के लिए मुख्य सड़कों पर चलना मुश्किल कर रहा है और इन सड़कों पर वाहनों के गुजरने को रोक रहा है।

(एजेंसी इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article