दुनिया

भूकंप के साथ नए साल की शुरुआत! इस देश में 6.5 तीव्रता के लगे जोरदार झटके, बजने लगा सायरन

Mexico Earthquake: मेक्सिको के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को भूक्रंप के शक्तिशाली झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई, जिससे कई इलाकों की धरती हिली। भूकंप के कारण राजधानी मेक्सिको सिटी में सायरन और भूकंपीय अलार्म बज उठे, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

Image

मेक्सिको में भूकंप के जोरदार झटके (फाइल फोटो)

Mexico Earthquake: मेक्सिको के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को भूक्रंप के शक्तिशाली झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई, जिससे कई इलाकों की धरती हिली। भूकंप के कारण राजधानी मेक्सिको सिटी में सायरन और भूकंपीय अलार्म बज उठे, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप एजेंसी के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.5 थी और इसका केंद्र दक्षिणी प्रांत गुरेरो में सैन मार्कोस शहर के निकट, प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को रिसॉर्ट के नजदीक था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

कैलिफोर्निया की हिली धरती

इससे पहले, कैलिफोर्निया में 4.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। पहले भूकंप की तीव्रता का अनुमान 5.3 माना जा रहा था। हालांकि, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, वहां के स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात सुसानविले (लासेन काउंटी) के पास 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र शहर से 9.9 मील दूर उत्तर-पूर्व में सुसानविले में 2.9 मील, यानी कि 4.7 किलोमीटर, की गहराई पर था, जो मंगलवार रात 9:49 बजे आया था। हालांकि, इसकी वजह से फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस डिस्पैचर ट्रेसी मैटर्न ने इसे बस एक छोटी सी गड़गड़ाहट बताया। यह इलाका कैलिफोर्निया की बड़ी फॉल्ट लाइनों के पूर्व में है, लेकिन आसपास हैट क्रीक जैसे कुछ फॉल्ट भी हैं। भूकंप किस फॉल्ट की वजह से आया, यह तुरंत साफ नहीं हो पाया। इससे पहले रविवार दोपहर को, सुसानविले के उत्तर-पश्चिम में 4.7 की तीव्रता का एक छोटा भूकंप महसूस हुआ था। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पिछले महीने कैलिफोर्निया के इसी इलाके में 300 से ज्यादा भूकंप आए, जिससे वहां के लोगों में डर है कि जल्द ही कोई बड़ा भूकंप आ सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article