दुनिया

Pakistan Mass Killing: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कत्लेआम, बस से उतारकर 9 लोगों को गोलियों से भूना

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर हमला किया उन्होंने पंजाब प्रांत के 9 यात्रियों को बस से उतारा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी, इस घटना से वहां हड़कंप मचा है।

Image

बलूचिस्तान में 9 की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो: istock)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर हमला किया। उन्होंने पंजाब प्रांत के 9 यात्रियों को बस से उतारा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लोगों ने नौ बस यात्रियों की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बंदूकधारियों ने बस में सवार यात्रियों के पहचान पत्र देखे इसमें जिन यात्रियों के पास पंजाब प्रांत के पहचान पत्र थे, उन 9 यात्रियों को गोली मार दी।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि यात्रियों को गुरुवार शाम कई बसों से अगवा किया गया था। एक अन्य सरकारी अधिकारी नवीद आलम ने बताया कि उनके शव रात भर पहाड़ों में गोलियों के जख्मों के साथ मिले।

अलगाववादी बलूच आतंकवादी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं

बताते हैं कि किसी ने भी इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है, अलगाववादी बलूच आतंकवादी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं, और पूर्वी पंजाब प्रांत से आने वाले यात्रियों की पहचान करके उनकी हत्या कर देते हैं।

बलूच लिबरेशन आर्मी, सक्रिय कई विद्रोही समूहों में सबसे मजबूत

बलूच लिबरेशन आर्मी, अफ़गानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे खनिज-समृद्ध क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय कई विद्रोही समूहों में सबसे मज़बूत है। जातीय बलूच आतंकवादी पाकिस्तान के अधिकारियों पर पंजाब प्रांत में खर्च के लिए उनके क्षेत्रीय संसाधनों की चोरी करने का आरोप लगाते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article