दुनिया

सीधे कब्र से जन्नत: मसूद अजहर के JeM ने किया महिलाओं के 'जिहाद बूटकैंप' के लिए ब्लूप्रिंट का ऐलान

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऑडियो में अजहर बता रहा है कि अब इन महिलाओं को कैसे भर्ती किया जाएगा, प्रशिक्षित किया जाएगा और JeM के लंबे समय से चल रहे पुरुष ट्रेनिंग कार्यक्रम की संरचना को दर्शाते हुए, दीर्घकालिक वैश्विक जिहाद मिशन में एकीकृत किया जाएगा।

Image

मसूद अजहर का नया प्लान (PTI)

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करारी हार का सामना करने के महीनों बाद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने अपना पहला महिला विंग लॉन्च किया था। और अब स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JeM के प्रमुख मसूद अज़हर ने समूह के बहावलपुर मुख्यालय मरकज उस्मान ओ अली से 21 मिनट का एक ऑडियो संदेश जारी किया है, जिसमें नई यूनिट के तहत महिलाओं को प्रशिक्षित करने, कट्टरपंथी बनाने और तैनात करने के लिए एक विस्तृत योजना की रूपरेखा दी गई है।

मरने के बाद सीधे अपनी कब्र से जन्नत जाएंगी महिलाएं

मसूद अजहर के नेतृत्व वाला आतंकी समूह, जो पारंपरिक रूप से महिलाओं को सशस्त्र या लड़ाकू भूमिकाओं से रोकता रहा है, उसने अक्टूबर की शुरुआत में "जमात-उल-मोमिनात" के गठन की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऑडियो में अजहर बता रहा है कि अब इन महिलाओं को कैसे भर्ती किया जाएगा, प्रशिक्षित किया जाएगा और JeM के लंबे समय से चल रहे पुरुष ट्रेनिंग कार्यक्रम की संरचना को दर्शाते हुए, दीर्घकालिक वैश्विक जिहाद मिशन में एकीकृत किया जाएगा।

अपने भाषण में अजहर मसूद ने वादा किया कि जो भी महिला समूह में शामिल होगी "वह मरने के बाद सीधे अपनी कब्र से जन्नत जाएगी।" अजहर ने दावा किया, जैश के दुश्मनों ने हिंदू महिलाओं को सेना में भर्ती किया है और हमारे खिलाफ महिला पत्रकारों को खड़ा किया है। उनसे मुकाबला करने और लड़ने के लिए अपनी महिलाओं को जुटा रहा है।

महिलाओं को जिहाद करने के लिए कैसे प्रशिक्षित किया जाएगा

स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए टीओआई ने बताया कि 'जमात-उल-मोमिनात' में शामिल होने वाली महिलाओं को बहावलपुर में मरकज उस्मान ओ अली में आयोजित "दौरा-ए-तस्किया" नामक एक इंडक्शन कोर्स के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह कोर्स "दौरा-ए-तरबियत" के समान वैचारिक प्रशिक्षण होने की उम्मीद है, जिसने पुरुष रंगरूटों के लिए प्राथमिक कट्टरपंथीकरण चरण के रूप में काम किया है।

अजहर के अनुसार, पहला कोर्स पूरा करने वाली महिलाएं दूसरे चरण "दौरा-आयत-उल-निसा" में आगे बढ़ेंगी, जो सिखाएगा कि इस्लामी ग्रंथ महिलाओं को जिहाद करने का निर्देश कैसे देते हैं। JeM के पुरुष मुजाहिदीन इस नई महिला इकाई के साथ काम करेंगे। महिला ब्रिगेड दुनिया भर में इस्लाम का प्रसार करेगी। उसने कहा कि ब्रिगेड में शामिल होने वाली महिलाओं को अपने पति या तुरंत परिवार के सदस्यों को छोड़कर, फोन या मैसेंजर के माध्यम से किसी भी गैर-पुरुष से बात नहीं करनी चाहिए।

अजहर ने यह भी घोषणा की कि जमात-उल-मोमिनात की शाखाएं हर जिले में खोली जाएंगी, प्रत्येक का नेतृत्व एक जिला मुंतजिमा करेगा जो स्थानीय महिलाओं की भर्ती के लिए जिम्मेदार होगा। IANS के अनुसार, महिला विंग का नेतृत्व मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर करेगी। उनस पति युसूफ अजहर, 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया था जब भारतीय सेना ने JeM के पिछले अड्डे, मरकज सुभानल्लाह को निशाना बनाया था। गौरतलब है कि मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!