दुनिया

बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद सेना में बड़ा फेरबदल, हुई नए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ की नियुक्ति

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से प्रोथोम आलो ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एम मैनुर रहमान को सीजीएस नियुक्त किया गया है, जबकि वे पहले सेना प्रशिक्षण और सिद्धांत कमान (ARTDOC) के प्रमुख या जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के पद पर कार्यरत थे।

Image

तारिक रहमान की सरकार ने किए सेना में अहम बदलाव

Photo : PTI

Major Reshuffle in Bangladesh Army: स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार को बांग्लादेश सेना के शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें नए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) की नियुक्ति भी शामिल है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सेना मुख्यालय द्वारा जारी ये फेरबदल प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार के 17 फरवरी को सत्ता संभालने के कुछ दिनों बाद हुए हैं। इस फेरबदल से प्रमुख रणनीतिक कमानों के साथ-साथ देश की प्रमुख सैन्य खुफिया एजेंसी भी प्रभावित हुई है।

ले. जनरल एम मैनुर रहमान सीजीएस नियुक्त

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से प्रोथोम आलो ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एम मैनुर रहमान को सीजीएस नियुक्त किया गया है, जबकि वे पहले सेना प्रशिक्षण और सिद्धांत कमान (ARTDOC) के प्रमुख या जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के पद पर कार्यरत थे। फेरबदल के अनुसार, प्रधान स्टाफ अधिकारी (पीएसओ), लेफ्टिनेंट जनरल एस एम कामरुल हसन की जगह हाल ही में पदोन्नत लेफ्टिनेंट जनरल मीर मुशफिकुर रहमान को नियुक्त किया गया है।

हसन को विदेश में राजदूत नियुक्त किए जाने के लिए विदेश मंत्रालय से संबद्ध किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी को सुरक्षा बलों के खुफिया महानिदेशालय (DGFI) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में सेना मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल के पद पर कार्यरत हैं ओर वे मेजर जनरल के पदोन्नति के बाद यह पदभार ग्रहण करेंगे।

भारत में बांग्लादेश उच्चायोग के रक्षा सलाहकार, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हाफिजुर रहमान को मेजर जनरल के उच्च पद और प्रतिष्ठा के साथ एक पैदल सेना डिवीजन के जीओसी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए वापस बुलाया गया है।

बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) ने 12 फरवरी को हुए महत्वपूर्ण चुनावों में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। 60 वर्षीय रहमान ने 17 फरवरी को शपथ ली, जिससे मुहम्मद यूनुस के 18 महीने के शासन का अंत हुआ। पद संभालने के बाद से तारिक बड़े निर्णय लेते हुए मो. यूनुस के फैसलों को पलट रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article