रूस के सबसे बड़े ड्रोन हमले के बाद यूक्रेन का पलटवार, रूसी एयरबेस को बनाया निशाना; दिख रहे तबाही के निशान

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने शनिवार को रूस के एक प्रमुख एयरबेस पर हमला करने का दावा किया। वहीं, रूस ने शुक्रवार रातभर यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन दागे। यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक रूस ने यूक्रेन पर 322 ड्रोन छोड़े। इनमें से ज्यादातर ड्रोन को यूक्रेन की रक्षा प्रणाली ने रोक दिया।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने शनिवार को रूस के एक प्रमुख एयरबेस पर हमला करने का दावा किया। वहीं, रूस ने शुक्रवार रातभर यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन दागे। यूक्रेन के सैन्य जनरल स्टाफ ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में स्थित बोरिसोग्लबस्क एयरबेस पर हमला किया है, जिसे रूस के एसयू-34, एसयू35एस और एसयू-30एसएम लड़ाकू विमानों का प्रमुख अड्डा माना जाता है।

Russia Ukraine Drone Attack

रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर

जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर कहा कि सेना ने एक एयरबेस को निशाना बनाया, जहां स्थित डिपो में ग्लाइड बम, एक प्रशिक्षण विमान और संभवतः अन्य विमान भी थे। रूसी अधिकारियों ने हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, दोनों देशों में तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध से मची तबाही के निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed