दुनिया

सीरिया के अंदर घुसा जॉर्डन, लड़ाकू विमानों ने की सुवैदा में बमबारी; जानिए निशाने पर कौन था?

Jordan Air Force: जॉर्डन ने सीरिया के अंदर घुसकर हमले किए हैं। जॉर्डन एयरफोर्स के विमानों ने सीरिया के सुवैदा प्रांत में बमबारी की है।

Image

जॉर्डन का सीरिया में हमला (AI Photo)

Jordan Air Force: जॉर्डन के लड़ाकू विमानों ने सीरिया (Syria) के सुवैदा प्रांत में कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि इन हमलों में तस्करी नेटवर्क को निशाना बनाते हुए कई ठिकानों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती ड्रग तस्करी की गतिविधियों के खिलाफ की गई है। हालांकि, हमले में हुए नुकसान या हताहतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आगे और हो सकते हैं हमले

सूत्रों के मुताबिक, जॉर्डन लंबे समय से अपनी सीमा के पास सक्रिय तस्करी गिरोहों पर नजर बनाए हुए था और यह कार्रवाई उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे और कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

जॉर्डन ने क्या कहा?

स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह हमला सुवैदा के शाहबा गांव में उन ठिकानों पर किया गया, जो विद्रोही समूहों के नियंत्रण में थे और जहां हथियार व मादक पदार्थ रखे गए थे। दूसरी ओर, जॉर्डन की सेना ने भी पुष्टि की है कि उसने अपनी उत्तरी सीमा के पास सक्रिय हथियार और ड्रग तस्करों के खिलाफ “डिटरेंट ऑपरेशन” चलाया। जॉर्डन की सैन्य बयान में कहा गया है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता को किसी भी खतरे से निपटने के लिए सेना “सक्रिय, निर्णायक और सख्त” रुख अपनाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की जाएगी।

पांच ठिकानों पर साधा निशाना

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में कम से कम पांच स्थानों को निशाना बनाया गया, जिनमें सीरिया के अरमान कस्बे के गोदाम भी शामिल हैं। Syrian Observatory for Human Rights के मुताबिक, एक हमला स्थानीय सुरक्षा बलों के एक ठिकाने के पास भी हुआ।

पहले भी जॉर्डन करते रहा है हमला

जॉर्डन पहले भी दक्षिणी सीरिया में ड्रग तस्करी नेटवर्क को निशाना बनाकर हमले कर चुका है। सुवैदा के कई इलाके, खासकर ड्रूज समुदाय वाले क्षेत्र, अभी भी दमिश्क सरकार के पूर्ण नियंत्रण में नहीं हैं, और यही इलाके इन हमलों का मुख्य केंद्र बने। बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद सीरिया में नई व्यवस्था आने के बाद से ही दमिश्क और अम्मान के बीच सीमा पार ड्रग तस्करी को रोकने को लेकर सहयोग बढ़ा है। ऐसे में जॉर्डन की यह कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा और अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखी जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article