JD Vance on Hindu Wife: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी ऊषा वेंस को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, जेडी वेंस ने कहा कि है कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनकी पत्नी ऊषा वेंस (Usha Vance), जो हिंदू हैं, उनकी तरह ईसाई धर्म को अपनाएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी इंटरफेथ शादी आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है।
जेडी वेंस ने यह बात बुधवार रात मिसिसिपी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली कर्क (जिनकी सितंबर में हत्या हुई थी) की याद में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए वेंस ने अपने धार्मिक सफर और उसके पारिवारिक जीवन पर पड़े प्रभाव के बारे में बात की।
तीनों बच्चों को ईसाई धर्म में पाल रहे दंपत्ती
बता दें कि जेडी वेंस और ऊषा की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी। उस समय वेंस खुद को अग्नोस्टिक (अनीश्वरवादी यानी जिसे ईश्वर के अस्तित्व पर स्पष्ट विश्वास न हो) मानते थे। जेडी वेंस ने बताया कि वो अपने तीनों बच्चों को ईसाई धर्म में पालेंगे।
इवेंट में जब एक भारतीय मूल की महिला ने जब जेडी वेंस जिसने उनकी हिंदू पत्नी और 'इंटरकल्चरल परिवार' के बारे में सवाल किया तो में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन ऊषा भी ईसाई धर्म को अपनाएंगी। उन्होंने आगे कहा, 'ज्यादातर रविवार को वह मेरे साथ चर्च जाती हैं। जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, और आज भी कह रहा हूं, कि क्या मैं चाहता हूं कि एक दिन उन्हें भी वही एहसास हो जो मुझे चर्च में हुआ? हां, मैं यह चाहता हूं।'
मेरी पत्नी भी ईसाई धर्म के समझे:जेडी वेंस
वेंस ने कहा,"मुझे ईसाई धर्म पर विश्वास है और चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी इसे समझे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि ईश्वर ने हर इंसान को अपनी इच्छा चुनने की आजादी दी है।" गौरतलब है कि जेडी वेंस ने दावा किया कि वो पहले ईश्वर में भरोसा नहीं रखते थे, लेकिन पत्नी के कहने पर ही उनका झुकाव ईसाई धर्म की ओर बढ़ा।
