दुनिया

इजरायली अदालत ने PM नेतन्याहू को भ्रष्टाचार मामले में दी राहत, टाली गई सुनवाई; ट्रंप की आलोचना के बाद आया फैसला

Benjamin Netanyahu: इजरायल की एक अदालत ने देश के प्रधानमंत्री को बड़ी राहत देते हुए भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई टाल दी है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद इजरायल की अदालत ने ये फैसला सुनाया है।

Image

भ्रष्टाचार के मामले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मिली बड़ी राहत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ी राहत मिली है। भ्रष्टाचार के एक मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद इजरायल की अदालत ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ सुनवाई को स्थगित कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद एक पोस्ट को साझा करके इसकी पुष्टि कर दी है। बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ ये मामला पिछले 4 साल से चल रहा है। नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में घूस, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगे हैं। फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस मामले को बंद करने की मांग के कुछ घंटों बाद अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर दिया है।

नेतन्याहू को आगामी 2 हफ्ते तक गवाही देने से मिली छूट

यरुशलम की जिला अदालत ने अपनी एक टिप्पणी में कहा कि नेतन्याहू को आगामी दो हफ्ते तक गवाही देने से छूट दी गई है, इसका कारण राजनयिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बताया गया है। ये आदेश उस निर्णय के दो दिन बाद आया है, जिसमें न्यायाधीश ने प्रधानमंत्री की बार-बार की गई सुनवाई टालने की मांग को खारिज कर दिया था। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने लिखा था कि इजरायल में नेतन्याहू के साथ जो किया जा रहा है, वो बेहद शर्मनाक है। वो एक युद्ध नायक हैं और उन्होंने ईरान के खतरनाक परमाणु खतरे को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर शानदार काम किया।

ट्रंप-नेतन्याहू

ट्रंप-नेतन्याहू

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल की रक्षा और उसके समर्थन के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं ज्यादा हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि नेतन्याहू को इस मामले में व्यस्त रखने से गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के प्रयासों में बाधा उत्पन्न होगी, साथ ही ईरान के साथ नाजुक संघर्ष विराम में भी बाधा उत्पन्न होगी। इस पर बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। नेतन्याहू ने अपने जवाब में कहा कि एक बार फिर धन्यवाद, डोनाल्ड ट्रंप। हम सब मिलकर मिडिल ईस्ट को फिर से महान बनाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article