दुनिया

इजरायली एयरस्ट्राइक में युद्ध कवर कर रहे 3 पत्रकारों की मौत, IDF ने कार पर की बमबारी; ​लेबनान के राष्ट्रपति ने जताया दुख

US Iran War: इजरायल-ईरान तनाव के बीच दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक में तीन पत्रकारों की मौत हो गई। मारे गए पत्रकारों में अली शोएब, फातिमा फतूनी और उनके भाई मोहम्मद फतूनी शामिल हैं। बताया गया कि ये सभी युद्ध की रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी उनकी कार को निशाना बनाया गया।

Image

दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक में तीन पत्रकारों की मौत। AP

Photo : AP

US Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध कवर कर रहे तीन पत्रकारों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों पत्रकार दक्षिणी लेबनान में युद्ध कवर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने पत्रकारों की कार पर बमबारी की, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अली शोएब, फातिमा फतूनी और मोहम्मद फतूनी के रूप में हुई है। इसमें फातिमा फतूनी और मोहम्मद फतूनी भाई-बहन थे।

तीन दशक से लेबनान में रिपोर्टिंग कर रहे थे शोएब

Al-Manar TV के मुताबिक, उसके वरिष्ठ संवाददाता अली शुऐब इस हमले में मारे गए। शुऐब पिछले करीब तीन दशकों से दक्षिणी लेबनान से रिपोर्टिंग कर रहे थे और युद्ध कवरेज के लिए जाने जाते थे। वहीं, Al-Mayadeen TV ने बताया कि उसकी रिपोर्टर फातिमा फतौनी और उनके भाई मोहम्मद, जो वीडियो जर्नलिस्ट थे। हमले से ठीक पहले फातिमा लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं।

पत्रकार फातिमा फातौनी का आखिरी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में फातौनी को इजरायली हमले में मारे जाने से ठीक पहले दक्षिणी लेबनान से लाइव रिपोर्टिंग करते हुए दिखाया गया है।

लेबनान के राष्ट्रपति ने जताई चिंता

इस घटना पर लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “जघन्य अपराध” बताया और कहा कि यह पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

अली शोएब को IDF ने हिजबुल्लाह का बताया सदस्य

दूसरी ओर, इजरायली सेना ने दावा किया कि अली शुऐब को निशाना बनाया गया था और उन पर हिजबुल्लाह (Hezbollah) के लिए खुफिया गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया। सेना का यह भी कहना है कि शुऐब दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली सैनिकों की लोकेशन उजागर कर रहे थे और हिज़्बुल्लाह के संपर्क में थे।

बता दें कि 2 मार्च को शुरू हुए इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध के बाद से, इजरायल की वायु सेना ने हिजबुल्लाह के नागरिक ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें अल-मनार का मुख्यालय और समूह का अल-नूर रेडियो स्टेशन शामिल हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article