दुनिया

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर एयरस्ट्राइक; अमेरिका ने खुद को किया अलग

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर बड़ा बोला है। इजरायल के लड़ाकू विमानों ने ईरान के अंदर घुसकर हमला बोला है।

Image

इजराइल का ईरान पर हमला (फोटो-AI)

Israel Attack on Iran: इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर हमला बोला दिया है। इजरायल ने ईरान के कई सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में ईरान को काफी नुकसान पहुंचे की बात कही जा रही है। वहीं अमेरिका ने इस हमले से खुद को अलग कर दिया है। हाल के दिनों मे अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही थी।

तेहरान तक पहुंचा इजराइल, की बमबारी

इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान की राजधानी पर हमला किया, जिसके बाद पूरे तेहरान में धमाके हुए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है।

इजराइल ने कहां-कहां बोला ईरान में हमला

ईरान के सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर इस्राइल ने एयरस्ट्राइक किया है। मिली जानकारी के अनुसार इजराइल ने ईरान के कई टॉप जनरल और अधिकारियों को टारगेट कर हमला किया है। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ईरान के मुख्य संवर्धन संयंत्र, परमाणु वैज्ञानिकों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बनाया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article