दुनिया

Iran-Israel War: जिन ग़दर, इमाद, फतह हाइपरसोनिक मिसाइलों से इजराइल धुआं-धुआं, उस ईरानी हमले को मिला ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस' नाम

Iran attack Israel: ईरानी मिसाइल हमले को ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस' नाम दिया गया है। ईरान ने इस हमले को हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह और हमास लीडर इस्माइल हानिया की मौत का बदला बताया है। उधर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

Image

Iran-Israel War: जिन ग़दर, इमाद, फतह हाइपरसोनिक मिसाइलों से इजराइल धुआं-धुआं, उस ईरानी हमले को मिला ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस' नाम

Iran attack Israel: ईरान और इजराइल के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। इस बार ईरान ने मिसाइलों की झड़ी लगा दी है। 1 अक्टूबर मंगलवार की रात इजरायल पर करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं गईं। इस बड़े हमले से देखते ही देखते इजराइल धुआं-धुआं हो गया। आग की लपटें उठने लगी और रियायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आमतौर पर इजराइल की सरहद में मिसाइलों के गिरने से पहले ही ध्वस्त कर दी जाती थीं, लेकिन इस बार ईरान का दावा है कि उनकी 90 फीसदी मिसाइल अपने टारगेट तक पहुंचने में कामयाब रही हैं। इस बार के व्यापाक ईरानी मिसाइल हमले को ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस' (Operation True Promise II) नाम दिया गया है। इजराइल पर हमला करने के लिए ईरान ने बैलिस्टिक से हापरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है।

180 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

इजराइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा है कि ईरान ने इजराइल पर 180 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने यह हमला सेंट्रल इजराइल और साउथ इजराइल में किया है। IDF प्रवक्ता ने बताया कि ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को इजराइली एयर डिफेंस और अमेरिकी अलाय डिफेंस ने रोक दिया है। ईरान ने इस हमले को हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह (Hezbollah Chief Nasrallah)और हमास लीडर इस्माइल हानिया (Hamas Leader Ismail Haniya) की मौत का बदला बताया है। उधर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ईरान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

ग़दर, इमाद फतह हाइपरसोनिक मिसाइलों ने मचाई तबाही

इजरायली शासन द्वारा आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला के जवाब में, जिसके परिणामस्वरूप हमास प्रमुख इस्माइल हनीयेह, हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह और ईरानी कमांडर अब्बास निलफौरौशान की शहादत हुई, इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ऑपरेशन में इस्तेमाल की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों में ग़दर और इमाद के साथ-साथ नवीनतम फतह हाइपरसोनिक मिसाइलें (Fatah Hypersonic Missiles) भी थीं, जिनमें से 90 प्रतिशत मिसाइलें अपने इच्छित लक्ष्यों पर वार करती थीं। हम उन मिसाइलों को देखते हैं, जिनका इस्तेमाल मंगलवार के 'ऑपरेशन' नाम के ऑपरेशन में किया गया था।

मौतों की पुष्टि नहीं

इजराइल सेना ने बयान में कहा कि हमला पूरा हो चुका है, लेकिन इस हमले से कितने लोग हताहत हुए हैं अभी इसका कोई ठोस आंकड़ा नहीं जारी किया गया। इजराइली हेल्थ मंत्रालय का भी को बयान नहीं आया। हालांकि, टाइम्स ऑफ इजराइल की खबरों के मुताबिक, इस हमले में एक फिलिस्तीनी की मौत और इजराइली घायल हुए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article