Iran-US War: ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक ड्रोन और एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है, और कहा है कि उसे 'अमेरिका द्वारा किसी भी संघर्ष-विराम उल्लंघन का बदला लेने का' अधिकार सुरक्षित है। IRGC ने दावा किया कि एक अमेरिकी MQ9 ड्रोन को मार गिराया गया है। एक अमेरिकी F35 लड़ाकू विमान पर गोलीबारी की।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी कर घोषणा की कि उन्होंने एक MQ9 ड्रोन, एक RQ4 ड्रोन और एक घुसपैठ करने वाले F35 लड़ाकू विमान की पहचान की और उन पर नजर रखी। बयान में कहा गया है: IRGC ने घुसपैठ करने वाली अमेरिकी सेना द्वारा किसी भी संघर्ष-विराम उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी दी है, और जवाबी कार्रवाई के अधिकार को वैध और निश्चित माना है।
अमेरिका ने किया था ईरान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश
IRGC जनसंपर्क विभाग के बयान में कहा गया है, 'आतंकवादी अमेरिकी सेना ने अपनी दखलंदाजी वाली हरकतों और आक्रामक व्यवहार को जारी रखते हुए, फारसी खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। इस पर, हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में और सटीक खुफिया निगरानी के बाद, IRGC की वायु रक्षा इकाइयों ने एक MQ9 ड्रोन की पहचान की और उसे मार गिराया।' हालांकि, यह साफ नहीं है कि लड़ाकू विमान मार गिराया गया है या फायरिंग करके मार भगाया। इसमें विरोधाभास है, Times Now Navbharat इसकी पुष्टी नहीं करता है।
उन्होंने एक RQ4 ड्रोन और घुसपैठ करने वाले F35 लड़ाकू विमान पर भी गोलीबारी की, जिससे उन्हें भागने और हमारे हवाई क्षेत्र से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। IRGC ने घुसपैठ करने वाली अमेरिकी सेना द्वारा किसी भी संघर्ष-विराम उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी दी है और जवाबी कार्रवाई के अधिकार को वैध और निश्चित माना है।
