दुनिया

अमेरिका से जंग के बीच ईरान की बड़ी कार्रवाई, दो लोगों को दी फांसी; जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका के साथ युद्ध के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को फांसी की दी। दोनों की पहचान रामिन ज़ालेह और करीम मारूफपुर के तौर पर हुई है।

Image

ईरान ने दो लोगों को दी फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका के साथ युद्ध के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को फांसी की दी। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, दोनों पर देश की सुरक्षा को बाधित करने के मकसद से एक समूह बनाने और एक आतंकी संगठन की सदस्यता लेने का आरोप था।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी की मुताबिक, फांसी दिए गए लोगों की पहचान रामिन ज़ालेह और करीम मारूफपुर के तौर पर हुई है। इन दोनों पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने मामले में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सनद रहे कि ईरान में हाल के वर्षों में सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई देखने को मिली है, जिनमें कई लोगों को मौत की सजा भी सुनाई गई है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया जब अमेरिका के साथ ईरान की तनातनी जारी है और स्थायी समाधान के लिए दोनों एक-दूसरे को शांति प्रस्ताव भेज रहे हैं, लेकिन उस पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।

अमेरिका ने ईरान को भेजा नया प्रस्ताव

अमेरिका ने स्थायी शांति के लिए ईरान को नया प्रस्ताव भेजा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के दो सूत्रों के हवाले से बताया कि सुप्रीम लीडर ने जारी शांति वार्ता में शामिल ट्रंप की मुख्य मांग मानने से इंकार कर दिया है। मोजतबा ने अपने आदेश में कहा है कि 'संवर्धित यूरेनियम ईरान से बाहर नहीं जाना चाहिए।' बताया जाता है कि ईरान के पास अभी भी 400 किलो से ज्यादा संवर्धित यूरेनियम है और यह 60 फीसदी तक संवर्धित है। ट्रंप की मुख्य मांगों में इस संवर्धित यूरेनियम को ईरान से बाहर भेजना शामिल है।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई का कहना है कि ईरान अमेरिका के साथ 'सद्भावना' के साथ बातचीत कर रहा है, लेकिन उसे अमेरिका पर 'गहरा अविश्वास' भी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article