दुनिया

"मम्मी!" चिल्लाते हुए बग्गी से कूद गया बेटा; न्यूयॉर्क में मां को बचाने की कोशिश में भारतीय किशोर की दर्दनाक मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के विश्व प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां अपनी मां को बचाने की कोशिश में एक 18 वर्षीय भारतीय किशोर की मौत हो गई।

Image

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक की मौत (फोटो- AP & X)

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक भारतीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। किशोर अपने परिवार के साथ पहली बार अमेरिका घूमने गया था, इसी दौरान वो न्यूयॉर्क में था, जहां उसके साथ ये दर्दनाक हादसा हो गया है। न्यूयॉर्क शहर के विश्व प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में यह घटना घटी है। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान रोमांच महाजन (Romanch Mahajan) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ पहली बार न्यूयॉर्क घूमने आया था।

कैसे घटी यह घटना?

यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब बग्गी चालक ने इस भारतीय परिवार की एक तस्वीर लेने के लिए गाड़ी रोकी थी। उसी पल घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया और पार्क व सड़क क्षेत्र में तेजी से भागने लगा। इस अप्रत्याशित घटना से घबराए परिवार के सदस्य एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए थे, लेकिन इसी अफरातफरी के बीच रोमांच की मां प्रिया महाजन बग्गी से नीचे गिर गईं।

"मम्मी!" चिल्लाते हुए बग्गी से कूद पड़ा बेटा

अपनी मां को गिरता देख रोमांच ने बिना एक पल गंवाए उन्हें बचाने के लिए चलती बग्गी से छलांग लगा दी। दुखद पलों को याद करते हुए पिता दीपक महाजन ने बताया, "हम सब मदद के लिए चिल्ला रहे थे। मेरा बेटा अपनी मां को बचाने के लिए नीचे कूद गया और वह लगातार ’मम्मी!’ चिल्ला रहा था।" चश्मदीदों के मुताबिक, चीख-पुकार के शोर से घबराकर घोड़ा और तेज गति से भागा, जिसके चलते बग्गी असंतुलित होकर पलट गई।

अस्पताल में तोड़ा दम, जांच जारी

हादसे के तुरंत बाद एक प्रत्यक्षदर्शी ने आपातकालीन नंबर 911 पर कॉल कर मदद बुलाई। बग्गी से कूदने के कारण रोमांच के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए 'न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन वील कॉर्नेल मेडिकल सेंटर' में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में रोमांच के माता-पिता और उनके छोटे भाई को मामूली चोटेंअमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के विश्व प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां अपनी मां को बचाने की कोशिश में एक 18 वर्षीय भारतीय किशोर की मौत हो गई।आई हैं और वे सुरक्षित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बग्गी चालक को फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article