दुनिया

अमेरिका में भारतीय छात्र की हथौड़े के वार से निर्मम हत्या, विवेक ने दी थी हत्यारे नशेड़ी को पनाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 01:40 PM IST

यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई जब हमलावर जूलियन फॉकनर ने विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किए।

Image

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या

Indian student Murder: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र हिंसा का शिकार हुआ है और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। एमबीए की पढ़ाई करने गए 25 वर्षीय भारतीय छात्र को जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने पीट-पीटकर मार डाला। भारतीय छात्र इस नशेड़ी की पिछले कुछ दिनों से मदद कर रहा था। यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई जब हमलावर जूलियन फॉकनर ने विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किए।

विवेक ने दी थी नशेड़ी को पनाह

एम9 न्यूज चैनल ने रविवार को बताया कि फॉकनर को शरण देने वाले स्टोर में पार्ट टाइम क्लर्क का काम कर रहे विवेक सैनी ने लगभग दो दिनों तक आरोपी पर दया दिखाई थी। विवेक ने उसे चिप्स, कोक, पानी और यहां तक कि गर्मी के लिए एक जैकेट भी दिया था।

16 जनवरी को विवेक पर हमला

हालांकि, 16 जनवरी को घर जाते समय नशेडी़ ने विवेक सैनी पर हमला कर दिया, क्योंकि उसने सुरक्षा के मद्देनजर फॉकनर से वहां से चले जाने या पुलिस को बुलाने की बात कही थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फॉकनर को विवेक सैनी के शव के ऊपर खड़ा पाया। विवेक दो साल पहले बीटेक पूरा करने के बाद अमेरिका चला गया था। उसने हाल ही में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

घर में पसरा मातम

हरियाणा में विवेक सैनी का परिवार होनहार बेटे के निधन पर शोक मना रहा है। परिवार का कहना है कि वह एक अच्छी नौकरी के लिए प्रयास करने वाला प्रतिभाशाली छात्र था। विवेक के माता-पिता, गुरजीत सिंह और ललिता सैनी सदमे में हैं और फिलहाल इस दर्दनाक घटना पर कुछ भी बात करने की हालत में नहीं हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article