दुनिया

Rishi Sunak Cabinet:सुएला ब्रेवरमैन की फिर वापसी सुनक कैबिनेट में बनीं गृह मंत्री, की थी प्रवासी भारतीयों की आलोचना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 12:40 AM IST

Suella Braverman became Britain's Home Minister:ब्रिटेन में ऋषि सुनक सरकार में सुएला ब्रेवरमैन फिर बनीं गृह मंत्री, भारतीय प्रवासियों की कर चुकी हैं आलोचना...

Image

सुएला ब्रेवरमैन को फिर से गृह मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी से नवाजा
  2. वित्त मंत्री बनाए गए जेरेमी हंट पद पर रहेंगे बरकरार
  3. विदेश मंत्री के रूप में जेम्स क्लीवरली भी अपने पद पर बने रहेंगे

Rishi Sunak cabinet: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण नियुक्तियों के साथ अपनी शीर्ष टीम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हाल ही में प्रवासी भारतीयों की आलोचना करके सुर्खियों में आईं सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) सुनक कैबिनेट (Sunak cabinet) में ब्रिटेन की गृह मंत्री बनीं हैं, इससे पहले वो पिछली लिज ट्रस सरकार में भी देश की गृह मंत्री थीं, उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

शपथ लेने के बाद ऋषि सुनक ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी से नवाजा है, ध्यान रहे कि

सुएला ने एक इंटरव्यू में भारतीय प्रवासियों को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसकी बेहद आलोचना हुई थी।

उन्होंने कहा था कि अगर भारत के साथ मुक्त व्यापार को लेकर समझौता होता है तो ब्रिटेन में प्रवासियों की संख्या बढ़ जाएगी, ब्रेवरमैन ने कहा था कि अधिकांश भारतीय वीजा खत्म होने के बावजूद ब्रिटेन में रुक जाते हैं, भारतीयों के लिए इस तरह से सीमा नहीं खोलनी चाहिए। गौर हो कि उन्होंने अपने निजी ईमेल से एक सांसद को सरकारी डॉक्यूमेंट भेज दिया था, जिसके बाद गलती की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने माफी मांगी थी और पद से इस्तीफा दे दिया था।

सुएला भारतीय मूल की ही ब्रिटेन की नागरिक

सुएला ब्रेवरमैन भारतीय मूल की ही ब्रिटेन की ही नागरिक हैं उनके माता-पिता 1960 में ब्रिटेन में जाकर बस गए थे सुएला के पिता मूल रूप से गोवा के रहने वाले थे लेकिन ब्रेवरमैनका जन्म लंदन में हुआ था।

जेरेमी हंट को पद पर बरकरार रखने का फैसला

सुनक ने देश में आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए पूर्ववर्ती लिज ट्रस नीत सरकार में हाल में वित्त मंत्री बनाए गए जेरेमी हंट को पद पर बरकरार रखने का फैसला किया है। साथ ही भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री बनाया गया है। जेरेमी हंट ने वित्त मंत्री के रूप में बरकरार रखे जाने के बाद ट्वीट किया, 'यह कठिन होने जा रहा है। लेकिन, कमजोर तबके के लोगों के अलावा लोगों की नौकरियों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होगी, जब हम स्थिरता, आत्मविश्वास और दीर्घकालिक विकास को बहाल करने के लिए काम करेंगे।'

विदेश मंत्री के रूप में जेम्स क्लीवरली भी अपने पद पर बने रहेंगे

वहीं, सुनक के वफादार नहीं होने के बावजूद विदेश मंत्री के रूप में जेम्स क्लीवरली भी अपने पद पर बने रहेंगे।पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने जेरेमी हंट को इस महीने की शुरुआत में देश का वित्त मंत्री नियुक्त किया था। हंट ने ट्रस द्वारा करों में कटौती से संबंधित मिनी बजट को वापस ले लिया था। वह सुनक के सहयोगी रहे हैं और ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह अपने पद पर बने रहेंगे।

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यकाल में उप-प्रधानमंत्री और कानून मंत्री के रूप में कार्य करने वाले डोमिनिक राब को सुनक ने दोनों पदों पर नियुक्त किया है।बेन वालेस को रक्षा मंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है जबकि नदीम जहावी को टोरी पार्टी का अध्यक्ष और बिना विभाग का मंत्री बनाया गया है। गृह मंत्रालय में ब्रेवरमैन के उत्तराधिकारी ग्रांट शाप्स को अब नया व्यापार मंत्री बनाया गया है।

कई लोगों ने सुनक के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया

इस बीच, सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के लिज़ ट्रस और बोरिस जॉनसन गुट के कई लोगों ने सुनक के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया। भारतीय मूल के सांसद आलोक शर्मा ने अपनी कैबिनेट कार्यालय मंत्री की भूमिका खो दी और ब्रिटेन की तरफ से अगले माह मिस्र में आयोजित होने वाले कॉप 27 (संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) में बातचीत करने के लिए केवल कॉप 26 के अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। वहीं, जैकब रीस-मोग ने व्यापार मंत्री, ब्रैंडन लुइस ने न्याय मंत्री, किट माल्थहाउस ने शिक्षा मंत्री और श्रीलंकाई मूल के रानिल जयवर्धने ने पर्यावरण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article