दुनिया

ईरान युद्ध पर जब मोदी और ट्रंप की बात हुई तो क्या मस्क भी सुन रहे थे सब? भारत ने रिपोर्ट को बताया गलत

India MEA on NYT Report: यह अभी भी साफ नहीं है कि एलन मस्क ने इस कॉल में हिस्सा क्यों लिया। हालांकि, मंत्रालय ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि अरबपति एलन मस्क भी इस फोन कॉल में शामिल थे।

Image

ईरान युद्ध पर जब मोदी और ट्रंप की बात हुई तो क्या मस्क भी सुन रहे थे सब? भारत ने रिपोर्ट को बताया गलत

Modi-Trump Phone Call: विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोन बातचीत केवल उन्हीं दोनों के बीच हुई थी। मंत्रालय ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि अरबपति एलन मस्क भी इस फोन कॉल में शामिल थे। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने शुक्रवार को बताया कि टेस्ला के CEO एलन मस्क मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन कॉल में शामिल हुए थे।

NYT के अनुसार, इस कॉल में मस्क की भागीदारी एक असामान्य घटना है, क्योंकि बातचीत पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच हुई, जिसमें एक आम नागरिक क्यों दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत में शामिल हुआ?

इस रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण देते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमने यह खबर देखी है। 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई थी।' न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, 'जैसा कि पहले भी बताया गया है, इससे पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिला।'

मोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत

महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारों को सुरक्षित करने के लिए वैश्विक प्रयासों के तेज होने के बीच, PM मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा की।

PM मोदी ने कहा कि उन्होंने अहम जलमार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुले रहने के महत्व पर चर्चा की। PM मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, 'मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और हमने पश्चिम एशिया के हालात पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करना कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, सुरक्षित और सुलभ रहे, पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।'

NYT के अनुसार, यह अभी भी साफ नहीं है कि एलन मस्क ने इस कॉल में हिस्सा क्यों लिया, या क्या उन्होंने इसमें सक्रिय रूप से कुछ कहा भी था।

इस बीच, भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप का एक हैरान करने वाला तारीफ भरा संदेश शेयर किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस संदेश में कहा गया है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं, हम दो ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!