दुनिया

'भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर एक अच्छा दोस्त है...' सोशल मीडिया पर विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप की सफाई

Trump on India: अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की।

Image

विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप की सफाई (फाइल फोटो)

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक 'महान' देश है, जिसका नेतृत्व उनके 'अच्छे मित्र' कर रहे हैं।अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, 'राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं।'

प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था। उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को 'नरक' कहा गया था।

'हमने कुछ खबरें देखी हैं...'

प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताने वाली टिप्पणी कहां और कब की थी।सैवेज ने ये टिप्पणियां अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थीं। इस विवाद पर पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने कुछ खबरें देखी हैं...'

अमेरिका ने उस विवाद को शांत करने की कोशिश की

बता दें कि अमेरिका ने उस विवाद को शांत करने की कोशिश की, जो तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को अपने 'ट्रुथ सोशल' पर माइकल सैवेज द्वारा होस्ट किए गए एक कंजर्वेटिव टॉक शो का ट्रांसक्रिप्ट पोस्ट किया। इस शो में, सैवेज अमेरिका की 'बर्थराइट सिटिजनशिप' (जन्म के आधार पर नागरिकता) के बारे में बात कर रहे थे। एक पॉडकास्ट को बढ़ावा दिया, जिसमें भारत को hellhole कहा था।

विवादित पोस्ट से हुए नुकसान को नियंत्रित करने की कोशिश

गुरुवार को अमेरिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक विवादित पोस्ट से हुए नुकसान को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी नेता भारत को एक 'महान देश' मानते हैं, जिसका नेतृत्व एक 'अच्छे दोस्त' के हाथों में है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article