Macron-Modi Meet: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीस यात्रा को एक बॉलीवुड ट्विस्ट दिया। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के मशहूर गाने 'आरी आरी' के साथ एक रीकैप वीडियो शेयर किया। मैक्रों ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पीएम मोदी की फ्रांस के शहर नीस की यात्रा की झलकियां दिखाई गईं। वहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत की और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स 2026' कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस पोस्ट ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा और कई यूजर्स ने गौर किया कि मैक्रों कूटनीतिक संदेशों में लगातार भारतीय पॉप कल्चर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
X और Instagram पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की शुरुआत दोनों नेताओं के हाथ मिलाने और गले मिलने से हुई, जिसके बाद पीएम मोदी की यात्रा के खास पल दिखाए गए। वीडियो में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और भारत-फ्रांस की बढ़ती साझेदारी पर उनकी बातचीत को दिखाया गया, जबकि बॉलीवुड गाने ने इसे एक खास भारतीय अंदाज दिया।
यह क्लिप फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स 2026' कॉन्क्लेव और ग्लोबल AI समिट में पीएम मोदी के शामिल होने के बाद मैक्रों की तरफ से एक सिनेमैटिक 'थैंक यू' मैसेज की तरह था।
प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे जहां वह राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से वार्ता करेंगे तथा कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मोदी, 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद वहां जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। रविवार रात स्लोवाकिया पहुंचने के बाद मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा, 'यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और गहरा करने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर देती है। राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ सार्थक बैठकों का इंतजार है।'
प्रधानमंत्री फ्रांस के नीस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां वह 14 से 16 जून तक रहेंगे। उन्होंने फ्रांस में 'इंडिया इनोवेट्सट कार्यक्रम के उद्घाटन में भी भाग लिया।
