दुनिया

Macedonia Fire: नॉर्थ मैसेडोनिया के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

नॉर्थ मैसेडोनिया में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया यहां कोकानी में स्थित पल्स नाइट क्लब में भीषण आग लग गई, इसमें 51 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। जबकि 100 लोग घायल हो गए हैं।

Image

आग की घटना

नॉर्थ मैसेडोनिया के दक्षिणी शहर कोकानी के एक नाइटक्लब में भीषण खबर लगने की जानकारी सामने आ रही है इसमें 51 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है जबकि 100 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां का अग्निशमन विभाग जब तक मदद को पहुंचता, तब तक इन लोगों की जान जा चुकी थी।

वहीं इस हादसे में घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आग सुबह करीब 2:35 बजे एक स्थानीय पॉप ग्रुप के कॉन्सर्ट के दौरान लगी वहां के आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने बताया कि क्लब में जाने वाले युवा लोगों ने आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जिससे छत में आग लग गई।

तोशकोवस्की ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, पर उन्होंने उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी शेयर नहीं की है।

आग लगने के कारण क्लब के भीतर अफरा-तफरी मच गई है आग लगने के बाद क्लब के भीतर युवा धुएं के बीच से भागते दिखे वहीं इस हादसे पर उत्तरी मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैसेडोनिया के लिए यह एक कठिन और बहुत दुखद दिन है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article