दुनिया

कांगो में इबोला का नया प्रकोप, 15 लोगों की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि उसने रोग निगरानी, ​​उपचार और संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को मजबूत करने के लिए कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के साथ अपने विशेषज्ञों को कसाई प्रांत भेजा है। इबोला वायरस बेहद संक्रामक होता है और यह उल्टी, खून या वीर्य जैसे शारीरिक तरल पदार्थों के ज़रिए भी फैल सकता है।

Image

कांगो में इबोला का प्रकोप। तस्वीर-AP

Photo : AP

Ebola outbreak : अफ्रीकी देश कांगो में इबोला के एक नए प्रकोप के कारण 15 लोगों की मौत होने का संदेह है। इस मध्य अफ्रीकी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कांगो में यह 16वीं बार है जब इबोला का कहर टूटा है। स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर काम्बा ने कहा कि अनुमानित 53.6 प्रतिशत मृत्यु दर स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है।

रिपोर्ट में 28 संदिग्ध मामले

काम्बा ने कहा, ‘अभी तक की अनंतिम रिपोर्ट में 28 संदिग्ध मामले और 15 लोगों की मौत की जानकारी मिली है, जिनमें बौलापे में 14 और म्वेका में एक व्यक्ति की मौत हुई है। साथ ही चार स्वास्थ्यकर्मियों की भी मौत हुई है।’ संक्रमण की चपेट में आए सभी लोगों में बुखार, उल्टी, दस्त और भारी रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दिए।

विशेषज्ञों को कसाई प्रांत भेजा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि उसने रोग निगरानी, उपचार और संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को मजबूत करने के लिए कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के साथ अपने विशेषज्ञों को कसाई प्रांत भेजा है। इबोला वायरस बेहद संक्रामक होता है और यह उल्टी, खून या वीर्य जैसे शारीरिक तरल पदार्थों के ज़रिए भी फैल सकता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article