दुनिया

ईरान में भूकंप के झटके, सात की मौत,440 घायल, तीव्रता 5.9

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 29, 2023, 06:46 AM IST

ईरान के अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में बीती रात लोग घरों से बाहर निकल गए। वजह यह थी कि उस इलाके में धरती डोल गयी थी यानी कि भूकंप ने दस्तक दी थी। अब तक सात की मौत और 440 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

Image

ईरान में भूकंप के झटके

ईरान में भूकंप के झटके में सात लोगों की मौत और 440 के घायल होने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात 5.9 तीव्रता ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि ईरान की जमीन के नीचे भूगर्भीय प्लेट्स में दरारों की संख्या बहुत अधिक है इस वजह से भूकंप आने की संभावना ज्यादा होती है।

क्यों आते हैं भूकंप

हमारी धरती करीब 7 बड़े प्लेट्स के ऊपक है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है। भूगर्भीय ऊर्जा की वजह से इन प्लेट्स में लगातार हलचल होती रहती है। ये प्लेट्स एक दूसरे को रगड़ते हुए, एक दूसरे नीचे जाते हुए आगे की तरफ बढ़ते हैं। जिन जगहों पर ये प्लेट्स आपस में मिलते हैं उन्हें फॉल्ट लाइन कहा जाता है। इन्ही फॉल्ट लाइन के जरिए धरती में संचित ऊर्जा सतह पर आती है और भूकंप आता है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!