दुनिया

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के ड्राइवर की घटिया हरकत, महिला के चेहरे पर थूका-Viral Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 18, 2023, 04:03 PM IST

reporter viral video: लंदन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ड्राइवर द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है।

Image

नवाज शरीफ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

nawaz sharif viral video: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि नवाज शरीफ के ड्राइवर ने एक महिला के साथ घिनौना व्यवहार किया है, जिसका वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर लोग आलोचना कर रहे हैं।

घटना दरअसल ये है कि लंदन में महिला ने नवाज की कार को हाथ हिलाकर रोकने को कहा, जिसमें नवाज ड्राइवर के बगल वाली सीट पर यात्रा कर रहे थे और कार उनका ड्राइवर चला रहा था, महिला ने नवाज की कार को रास्ते में रोककर उनसे एक असहज करने वाला सवाल पूछा था, जिससे बौखलाए नवाज के ड्राइवर ने महिला के चेहरे पर थूक दिया और कार का शीशा चढ़ाकर कार आगे बढ़ा दी।

इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फटा है और लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं गौर हो कि भ्रष्टाचार के मामलों में नवाज शरीफ साल 2018 में दोषी ठहराए गए थे। जिसके बाद उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद साल 2019 में वह इलाज के लिए लंदन चले गए और तब से वहीं रह रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article