ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ईरान के साथ जारी संघर्ष को अमेरिका के भविष्य के लिए एक 'रणनीतिक निवेश' करार दिया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस युद्ध को सिर्फ मौजूदा हालात के संदर्भ में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के नजरिए से भी देखा जाना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, तब तक यह युद्ध खत्म नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने ईरान को डील नहीं होने पर पाषाण युग में धकेलने की धमकी की।
ट्रंप ने अपने इस संबोधन में इतिहास के प्रमुख युद्धों का नाम लेते हुए बताया कि बड़े संघर्ष लंबे समय तक चलते रहे हैं। जिन संघर्षों की डोनाल्ड ट्रम्प ने बात की उनकी लिस्ट और वो कितने दिन चले उसकी जानकारी यहां दी जा रही है।
- प्रथम विश्व युद्ध : 1 साल, 7 महीने, 5 दिन
- द्वितीय विश्व युद्ध : 3 साल, 8 महीने, 25 दिन
- कोरियाई युद्ध : 3 साल, 1 महीना, 2 दिन
- वियतनाम युद्ध : 19 साल, 5 महीने, 29 दिन
- इराक युद्ध : 8 साल, 8 महीने, 28 दिन
इन युद्धों की लिस्ट और वह कितने समय तक चले, यह सब डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनें संबोधन में बताया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जोर देकर कहा कि अमेरिका अभी सिर्फ 32 दिनों से ईरान के साथ सैन्य संघर्ष में शामिल है और इतने कम समय में ही ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने इस अभियान को भविष्य में बड़े खतरों को रोकने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस संघर्ष को 'बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्चा निवेश' बताते हुए कहा कि अमेरिका अपने हितों और वैश्विक सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने न तो ईरान में जमीनी सैन्य कार्रवाई का कोई जिक्र किया और न ही NATO की किसी भूमिका का उल्लेख किया।
