दुनिया

Putin Health: पुतिन को आया हार्ट अटैक? रूसी राष्ट्रपति के गले पर दिखा चोट का निशान, देखिए वीडियो

Putin Health: पिछले साल से खबरें हैं कि 71 साल के पुतिन पैंक्रियास कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका स्‍वास्‍थ्य ठीक नहीं है। हालांकि पिछले दिनों पुतिन चीन के दौरे पर भी गए थे और उन्‍हें देखकर किसी को नहीं लगा कि राष्‍ट्रपति का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है।

Putin Health: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत खराब होने की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार पुतिन को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 22 अक्टूबर की शाम को जिस वक्त पुतिन अपने बेडरूम में थे, उन्‍हें कार्डियक अरेस्‍ट हुआ था।

कैंसर की भी खबर

पिछले साल से खबरें हैं कि 71 साल के पुतिन पैंक्रियास कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका स्‍वास्‍थ्य ठीक नहीं है। हालांकि पिछले दिनों पुतिन चीन के दौरे पर भी गए थे और उन्‍हें देखकर किसी को नहीं लगा कि राष्‍ट्रपति का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है।

गले पर चोट के निशान

पुतिन के एक वीडियो फुटेज में उनकी गर्दन पर एक निशान देखा गया है। फुटेज में पुतिन को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए दिखाया गया है, उनकी गर्दन पर एक निशान स्पष्ट रूप से दिख रहा है। एक टेलीग्राम चैनल, जो क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी का माना जाता है, ने दावा किया कि पुतिन के स्वास्थ्य ने पूरे मॉस्को में भारी "खतरे" को जन्म दिया है।

पुतिन का इलाज

अंदरूनी सूत्र ने बताया कि रूसी नेता को संदिग्ध हृदय रोग से पीड़ित होने के बाद "फर्श पर लेटे हुए देखा गया था। कथित तौर पर डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया और बाद में उन्होंने 71 वर्षीय पुतिन के कार्डियक अरेस्‍ट की गिरफ्त में आने का पता लगाया। सूत्र का दावा है कि इसके बाद पुतिन को अपार्टमेंट में बनी एक विशेष चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, जहां उनकी गहन देखभाल की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article