China Coal Mines Blast: चीन के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है। खदान में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ’शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय करीब 247 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे। शनिवार सुबह तक 201 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया।
पिछले साल 1.3 अरब टन कोयले का उत्खनन
'शिन्हुआ’ की खबर में कहा गया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। समाचार एजेंसी की खबर अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लापता मजदूरों के बचाव के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने को भी कहा है। शानशी प्रांत को चीन का मुख्य कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है। यूनान से भी बड़े इस प्रांत की आबादी करीब तीन करोड़ 40 लाख है। पिछले साल 1.3 अरब टन कोयले का उत्खनन किया गया, जो चीन के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है।
जिनपिंग ने हादसे की जांच के आदेश दिए
शिन्हुआ के मुताबिक, चीन के राष्ट्रति शी जिनपिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज और सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में "कोई कसर न छोड़ने" को कहा।शी ने हादसे के कारणों की पूरी जांच और कानून के मुताबिक सख्त जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि "सभी इलाकों और डिपार्टमेंट को इस हादसे से सबक लेना चाहिए, काम की जगह पर सेफ्टी को लेकर लगातार सतर्क रहना चाहिए... और बड़े और खतरनाक हादसों को रोकने और उन पर पूरी तरह से लगाम लगाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।" हाल के दशकों में, चीन में माइन सेफ्टी में सुधार हुआ है, लेकिन ऐसी इंडस्ट्री में जहां सेफ्टी प्रोटोकॉल अक्सर ढीले होते हैं, हादसे अभी भी अक्सर होते हैं।
