दुनिया

ब्रिटेन की डिप्टी पीएम एंजेला रेनर ने दिया इस्तीफा, टैक्स विवाद ने हिलाई स्टार्मर सरकार की साख

ब्रिटेन की डिप्टी पीएम एंजेला रेनर ने इस्तीफा दे दिया है। एंजेला रेनर, टैक्स विवाद में फंसी थी, जिसके लिए उनकी और पीएम कीर स्टार्मर की आलोचना हो रही थी।

Image

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने संपत्ति कर के मुद्दे पर इस्तीफा दिया (फोटो- AP)

ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर (Angela Rayner) ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उस स्वतंत्र जांच रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें कहा गया कि हाल ही में घर खरीदते समय उन्होंने सरकारी मंत्रियों के लिए तय नैतिक मानकों का पालन नहीं किया।

टैक्स कम चुकाने का आरोप

रेनर ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्वीकार किया था कि उन्होंने इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर होव में एक अपार्टमेंट की खरीद पर पर्याप्त कर का भुगतान नहीं किया। यह खरीद इस गर्मी की शुरुआत में हुई थी। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि रेनर ने जानबूझकर गलत आचरण नहीं किया, बल्कि अधिक विशिष्ट टैक्स सलाह लेनी चाहिए थी। इसके बावजूद, नियमों के लिहाज से यह चूक गम्भीर मानी गई।

इस्तीफे में क्या लिखा?

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को लिखे अपने त्यागपत्र में रेनर ने कहा: "मैं इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इरादा धोखाधड़ी करने का नहीं था ।

कितना नुकसान हुआ?

ब्रिटेन में संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी नामक शुल्क लगाया जाता है। यह शुल्क महंगे और द्वितीयक घरों पर और अधिक होता है। रिपोर्टों के मुताबिक, रेनर ने इस शुल्क का पूरा भुगतान नहीं किया, जिसकी वजह से उन्होंने लगभग 40,000 पाउंड (लगभग 42 लाख रुपये) बचा लिए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article