दुनिया

Breaking News: पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ के खिलाफ एक्शन, सेना ने हिरासत में लिया

Breaking News: पाकिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख को सेना ने हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

Image

पूर्व आईएसआई प्रमुख।

Photo : ANI

Breaking News: पाकिस्तान की सेना ने आईएसआई (ISI) के पूर्व चीफ फैज हमीद को सैन्य हिरासत में लिया है। सैन्य हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को बताया कि पूर्व खुफिया प्रमुख फैज हमीद को सेना की हिरासत में ले लिया गया है और टॉप सिटी हाउसिंग स्कीम घोटाले के सिलसिले में उनके कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

बता दें कि ऐसा पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी पूर्व खुफिया प्रमुख के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई है। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (सेवानिवृत्त) के खिलाफ टॉप सिटी मामले में की गई शिकायतों की सत्यता का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना द्वारा विस्तृत कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की गई।

क्यों हिरासत में लिए गए हमीद?

बता दें कि सेना ने कथित तौर पर इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख के खिलाफ पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए अप्रैल में एक जांच समिति गठित की थी। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हमीद को 2019 से 2021 तक जासूसी एजेंसी का नेतृत्व करते समय बेहद शक्तिशाली माना जाता था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article