दुनिया

कैश ले जा रहा बोलिविया का कार्गो प्लेन हाईवे पर गिरा, कम से कम 15 की मौत, चपेट में कई वाहन भी आए, Video

विमान अल एल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक व्यस्त हाईवे पर गिरा जिसकी वजह से कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि यह कार्गो प्लेन कैश लेकर जा रहा था।

Image

बोलीविया में विमान क्रैश।

Photo : Twitter

Bolivian Military Cargo Aircraft crashed: लीविया का एक सैन्य कार्गो प्लेन शुक्रवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान अल एल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक व्यस्त हाईवे पर गिरा जिसकी वजह से कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि यह कार्गो प्लेन कैश लेकर जा रहा था।

क्रैश में कम से कम 15 गाड़ियां चपेट में आईं

फायर चीफ पावेल टोवर ने पुष्टि करते हुए कहा कि क्रैश में कम से कम 15 गाड़ियां चपेट में आईं। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि मरने वाले लोग एयरक्राफ्ट में थे या हाईवे पर टकराई कारों में, लेकिन कहा कि कई दूसरे घायल हुए हैं। बाद में फायरफाइटर्स ने मलबे में लगी आग को बुझाया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सड़क पर मलबा बिखरा हुआ, टूटी हुई कारें और क्रैश साइट के पास पड़ी लाशें दिख रही हैं, जबकि लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ते देखे गए। खबर है कि एयरक्राफ्ट गाड़ियों से टकराया और फिर पास के एक खेत में जाकर रुक गया।

सेंट्रल बैंक से नए प्रिंट किए गए बैंकनोट ले जा रहा थे प्लेन

स्थानीय मीडिया एल डेबर के मुताबिक, यह घटना एक मिलिट्री हरक्यूलिस C-130 एयरक्राफ्ट से जुड़ी थी जो शुक्रवार को लोकल टाइम के हिसाब से शाम करीब 6:00 बजे क्रैश हो गया। चश्मदीदों ने कहा कि प्लेन को टेकऑफ के दौरान दिक्कतें आईं, जिसके बाद वह रास्ते से भटक गया। अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि एयरक्राफ्ट बोलीविया के सेंट्रल बैंक से नए प्रिंट किए गए बैंकनोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था। क्रैश साइट पर बड़ी मात्रा में कैश बिखरा हुआ देखा गया।

काफी ऊंचाई पर स्थित है एयरपोर्ट

इस घटना के बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट से उड़ानें बंद कर दी हैं। विमान हादसे का शिकार क्यों हुआ, अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। यह एयरपोर्ट समुद्र तल से 13,325 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस प्लेन हादसे पर बोलीविया की वायु सेना अथवा सरकार आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article