दुनिया

गाजा में अस्थायी युद्धविराम पर माने नेतन्याहू, IDF ने विमान के जरिए गिराई सहायता सामग्री

Temporary Ceasefire: बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को गाजा में अस्थायी युद्ध विराम का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, विदेश मंत्री गिदोन सा'र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद गाजा की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में यह फैसला लिया।

Image

आईडीएफ ने विमान के जरिए गाजा में गिराई सहायता सामग्री

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Benjamin Netanyahu: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को गाजा में अस्थायी युद्ध विराम का ऐलान किया है। इजरायली मीडिया ने यह जानकारी दी। इजरायल के सरकारी टीवी चैनल कान न्यूज के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, विदेश मंत्री गिदोन सा'र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद गाजा की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में यह फैसला लिया।

गाजा में फैल रही थी भुखमरी

इससे पहले, शनिवार को इजरायली रक्षा बलों ने एक बयान में कहा था कि गाजा में मानवीय सहायता की हवाई आपूर्ति देर रात फिर से शुरू हो जाएगी। इस बीच, फिलिस्तीनी सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार शाम को उत्तरी गाजा के कई इलाकों में मानवीय सहायता की हवाई डिलीवरी फिर से शुरू हुई। आईडीएफ ने खुद इसकी जानकारी टेलीग्राम पोस्ट के जरिए दी। रविवार की सुबह एक बयान में, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ़) ने कहा कि हवाई मार्ग से पहुंचाई गई सहायता में आटा, चीनी और डिब्बाबंद खाद्य सामग्री वाले सात पैकेज शामिल हैं। आईडीएफ ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में सहायता पहुंचाने के चल रहे प्रयासों के तहत मानवीय सहायता हवाई मार्ग से पहुंचाई। यह घटनाक्रम मानवीय संगठनों की ओर से गाजा में भुखमरी की स्थिति बिगड़ने की चेतावनी के बीच हुआ है, जहां मार्च में इजरायल की ओर से सभी क्रॉसिंग बंद कर दिए जाने के बाद से आवश्यक वस्तुओं की पहुंच गंभीर रूप से प्रतिबंधित हो गई है।

हमास के काउंटर-इंटेलिजेंस कमांडर की मौत

शुक्रवार को आईडीएफ ने कहा था कि उसने उत्तरी गाजा पट्टी में एक हमले में हमास के एक काउंटर-इंटेलिजेंस कमांडर को मार गिराया है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि हमास के जनरल सिक्योरिटी अपरेटस में काउंटर-इंटेलिजेंस निदेशालय के प्रमुख अमजद मुहम्मद हसन शायर की बुधवार को हत्या कर दी गई। इजरायली सेना के अनुसार, निदेशालय जासूसी को विफल करने और वरिष्ठ हमास अधिकारियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। बयान में कहा गया है कि गुरुवार को इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी में दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article