दुनिया

Indian Visa: भारतीय एक्शन से तिलमिलाया बांग्लादेश, इंडियंस के लिए वीजा सर्विसेज को किया सस्पेंड

बांग्लादेश हाई कमीशन ने दिल्ली में भारतीयों के लिए वीजा और कांसुलर सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। यह कदम भारत द्वारा बांग्लादेश में वीजा सेवाएं बंद करने के जवाब में उठाया गया है।

Image

Indian Visa: भारतीय एक्शन से तिलमिलाया बांग्लादेश, इंडियंस के लिए वीजा सर्विसेज को किया सस्पेंड

बांग्लादेश हाई कमीशन ने दिल्ली में भारतीयों के लिए वीजा और कांसुलर सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। इससे पहले भारत ने रविवार को बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी थीं। सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही वीजा आवेदन केंद्र को फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा।

यह कदम भारत द्वारा बांग्लादेश में वीजा सेवाएं बंद करने के जवाब में उठाया गया है, नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और भारत-विरोधी नारे लगे थे, जिससे हालात और खराब हो गए थे।

भारत ने बांग्लादेश के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़के प्रदर्शनों को देखते हुए वीजा सेवाएं निलंबित करने का फैसला लिया था, हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं, इस दौरान भारत विरोधी नारे भी लगे।

इससे पहले 21 दिसंबर को भारत ने बांग्लादेश के चटगांव में इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर में वीजा सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए रोक दी थीं। भारत ने खुलना, राजशाही और चट्टोग्राम में भी वीजा सर्विस सस्पेंड की थी। बांग्लादेश के फैसले को भारत के वीजा सर्विस बंद करने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में गुरुवार रात ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक जिसका नाम दीपू चंद्र दास था जिसकी उम्र 27 साल थी उसको भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद से भारत में इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है और इसका विरोध किया जा रहा है। यह घटना भालुका उपजिला के स्क्वायर मास्टर बारी के डुबालिया पारा इलाके में हुई। यह घटना देश में जारी अशांति और अल्पसंख्यकों और मीडिया संस्थानों पर हमलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है। ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article