दुनिया

बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, नेशनल सिटीजन पार्टी के नेता को मारी गई गोली

Hindu Man Killed In Bangladesh: बांग्लादेश में नेशनल सिटीजन पार्टी के नेता को गोली मारी गई। नेता का नाम मेतलेब शिकदर है। बता दें कि देश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से ही बांग्लादेश में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ उग्र छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक था।

Image

बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, नेशनल सिटीजन पार्टी के नेता को मारी गई गोली

Hindu Man Killed In Bangladesh: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी शहर खुलना में अज्ञात हमलावरों ने छात्र आंदोलन से जुड़े नेता मोतालेब शिकदर को सिर में गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मोतालेब शिकदर नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के खुलना डिविजन प्रमुख और पार्टी के वर्कर्स फ्रंट के केंद्रीय समन्वयक हैं। पार्टी की संयुक्त प्रमुख समन्वयक महामुदा मितु ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की पुष्टि की और बताया कि गोली लगने के तुरंत बाद शिकदर को खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शिकदर के सिर के बाईं ओर गोली लगी है और उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल आपात उपचार शुरू किया। बाद में उनकी चोट की गंभीरता जानने के लिए उन्हें अस्पताल के सिटी इमेजिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया।

हादी की मौत के बाद मचा बवाल

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही दिन पहले छात्र आंदोलन के एक प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली लगने से मौत हो चुकी है। हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजयनगर इलाके में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मारी थी। इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया था, जहां 32 वर्षीय हादी ने दम तोड़ दिया।

हादी आगामी आम चुनाव में उम्मीदवार थे और उनकी मौत के बाद ढाका समेत कई शहरों में हिंसा भड़क उठी थी। अंतरिम सरकार ने उनके निधन पर देशव्यापी शोक का ऐलान किया था और हमलावरों को जल्द पकड़ने का दावा किया था।

हादी के बाद हाल ही में भारी बवाल के बीच भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हिंदू युवक की हत्या के बाद से तनाव और बढ़ गया है।

आरोप लगाया गया कि दीपू चंद्र विश्व अरबी भाषा दिवस के अवसर पर कारखाने में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी हत्या कर दी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article