दुनिया

क्या रूस के हमले के बाद क्रैश हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का विमान? उठ रहे सवाल, कजाकिस्तान कर रहा जांच की मांग

Kazakhstan Plane Crash: अजरबैजान एयरलाइंस का विमान आखिर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ? इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हादसे की जांच की मांग की गई है। रायटर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कजाकिस्तान में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के एक विमान को रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था।

Image

अजरबैजान एयरलाइंस

Photo : AP

Kazakhstan Plane Crash: अजरबैजान एयरलाइंस का विमान आखिर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ? इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हादसे की जांच की मांग की गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान हादसा एक पक्षी के टकराने की वजह से हुआ, लेकिन सूत्रों के हवाले से नई बात सामने आई है।

अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रायटर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कजाकिस्तान में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के एक विमान को रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था।

कहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान?

कजाखस्तान में अकताऊ शहर के निकट अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ईआरजे-190 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट, एम्ब्रेयर ईआरजे-190 विमान रूस के उस क्षेत्र से डायवर्ट होने के बाद गिरा था जहां मास्को ने हाल के महीनों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खिलाफ वायु रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल किया है।

अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी के लिए अपने निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर निकल गया और कैस्पियन सागर के विपरीत तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बारे में रूस के विमानन निगरानीकर्ता ने कहा कि यह एक आपात स्थिति थी, जो पक्षी के टकराने की वजह से हो सकती है।

हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल यह नहीं बताया कि विमान ने समुद्र पार क्यों किया, लेकिन दुर्घटना इस महीने यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद हुई, जो दक्षिणी रूस के चेचन्या क्षेत्र में हुआ था। विमान के उड़ान मार्ग पर निकटतम रूसी हवाई अड्डा बुधवार सुबह बंद कर दिया गया था। इस मामले को लेकर रूस, अजरबैजान और कज़ाकिस्तान के अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच की मांग की है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article