यूक्रेन पर हमले का Video, कीव सहित अलग-अलग इलाकों पर रूसी सेना के हमले हुए तेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 10:10 AM IST

Russia invasion on Ukraine : रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया है। सात जगहों पर हमला होने की खबर है। यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों पर रूसी सेना के हमले तेज हुए हैं।

यूक्रेन पर हमले का Video, कीव सहित अलग-अलग इलाकों पर रूसी सेना के हमले हुए तेज

Russia Ukraine Crisis News : यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अलग-अलग इलाकों में हमले हो रहे हैं। यूक्रेन के शहरों पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में धमाकों की आवाज और विस्फोट देखा और सुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि पूर्वी यूक्रेन के इलाकों से रूस की सेना दाखिल हुई है। रूसी सेना ने कीव एयरपोर्ट को कब्जे में लेने की कोशिश की है। ये धमाके और विस्फोट बताते हैं कि ये हमले छोटे नहीं है। रूसी हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लागू कर दिया है। देश में आपातकाल पहले से लागू है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया है। यूक्रेन में पांच से सात जगहों पर हमला होने की बात कही जा रही है। यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों पर रूसी सेना के हमले तेज हुए हैं। बताया जा रहा है कि ओडेशा तट पर भी रूस की सेना पहुंच गई है।  

'पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर युद्ध छेड़ दिया'
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश अपनी सुरक्षा करेगा और जीतेगा। पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर युद्ध छेड़ दिया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण लोगों पर हमले हो रहे हैं। दुनिया को चाहिए कि वह पुतिन को रोके। यह कार्रवाई करने का समय है।  खारकीव शहर पर मिसाइल से हुए हमले की तस्वीर भी आई हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौत और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। रूस को दुनिया जवाबदेह ठहराएगी।

खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘शासन’ जिम्मेदार होगा-अमेरिका
पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है और खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘शासन’ जिम्मेदार होगा। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’ उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोकने और मॉस्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

End of Article