Pakistan Flood: 'कंगाल' पाकिस्तान में बाढ़ का कहर! इमरजेंसी घोषित, 900 की मौत-3 करोड़ बेघर; दान की अपील कर रहे मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 06:13 PM IST

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से ही अच्छी नहीं है। ऐसे में बाढ़ उसके लिए दोहरी मुसीबत पैदा कर रहा है।

Pakistan Flood: 'कंगाल' पाकिस्तान में बाढ़ का कहर! इमरजेंसी घोषित, 900 की मौत-3 करोड़ बेघर; दान की अपील कर रहे मंत्री
Photo Credit: AP

पाकिस्तान भयंकर बाढ़ की चपेट में है। दक्षिणी पाकिस्तान में इतनी भयंकर बारिश हुई है कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इस बाढ़ की चपेट में आकर 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सरकार को आपातकाल लगाना पड़ गया है।

पाकिस्तान में लगातार मॉनसून की बारिश के कारण आई बाढ़ से 937 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसमें 343 बच्चे शामिल हैं। साथ ही 3 करोड़ लोग बेघर हो गए हैं। सरकार ने भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। उनके मंत्री इस आपदा से निपटने के लिए लोगों से दान की अपील कर रहे हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार सिंध प्रांत में मरने वालों की संख्या 306 तक पहुंच गई है। यहां सबसे अधिक लोगों की मौत हुई। बलूचिस्तान प्रांत में भी 234 मौतें हुईं, जबकि खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में क्रमशः 185 और 165 मौतें दर्ज की गईं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मरने वालों की संख्या 37 तक पहुंच गई। 

पाकिस्तान में अगस्त में 166.8 मिमी बारिश हुई है, जोकि औसत से 241 प्रतिशत ज्यादा है। डॉन के अनुसार सिंध और बलूचिस्तान क्षेत्र में यह वृद्धि क्रमश- 784% और 496% देखी गई। दक्षिणी पाकिस्तान लगातार बाढ़ की चपेट में है, जबकि सिंध प्रांत के 23 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। सेना को रेस्कूय मिशन में लगाया गया है।

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से अपील की है कि वे पाकिस्तानियों को संकट से उबारने में मदद करें। वो उदारतापूर्वक दान करें। सरकार ने कहा कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए पाकिस्तान को 72.36 अरब डॉलर की जरूरत है। 

End of Article