Earthquake In Pakistan: पाकिस्तान के हरनाई में भीषण भूकंप, कम से कम 20 की मौत और सैकड़ों घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2021, 07:53 AM IST

पाकिस्तान में जलजले से कम से कम 20 की मौत हुई है। हरनाई इलाले के में दस्तक दे चुके भूकंप की तीव्रता रिक्टर रिक्टर स्केल पर 6 दर्ज की गई है।

Earthquake In Pakistan: पाकिस्तान के हरनाई में भीषण भूकंप, कम से कम 20 की मौत और सैकड़ों घायल

दक्षिण पाकिस्तान में जलजले से कम से कम 20 की मौत हो गई है। एएफपी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान के हरनाई में गुरुवार सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था।हरनाई पाकिस्तान के बलूचिस्तान में है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए  क्वेटा से भारी मशीनरी रवाना की गई है। घायल लोगों का हरनाई के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

कम से कम 20 की मौत, 150 घायल
जलजले में करीब 150 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। भूकंप की वजह से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अगल बगल के जिलों के भी प्रभावित होने की खबरें हैं। राहत बचाव में जुटे लोगों का कहना है कि जिस समय जलजले ने दस्तक दी ज्यादातर लोग सो रहे थे। मलबे में काफी लोग दबे हुए हैं जिन्हें निकालने और बचाने की कवायद जारी है। 

घायलों के बारे में सटीक जानकारी दे पाना मुमकिन नहीं
पाकिस्तानी मीडिया से जो जानकारियां सामने आ रही हैं उसके मुताबिक भूकंप से प्रभावित हरनाई इलाके के अस्पतलों में बिजली नहीं है और घायलों की इलाज मोबाइल की रोशनी में किया जा रहा है।  अधिकारियों का कहना है कि जलजले का असर कई जिलों में है। फिलहाल घायलों के बारे में सटीक जानकारी दे पाना मुश्किल है।

End of Article