Anju-Nasrullah Case Latest Update: प्रेम दीवानी अंजू उर्फ फातिमा को पाकिस्तान में नसरुल्ला से निकाह करने के बाद सहारे और बढ़ावे के साथ तोहफे भी मिलने लगे हैं। घर-परिवार के लोगों से गिफ्ट्स मिलने से इतर इस जोड़ी को मुल्क के बड़े कारोबारी की ओर से कीमती प्रॉपर्टी दी गई है। पाक के स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के मालिक ने उन्हें 40 लाख रुपए का प्लॉट और एक चेक (रकम साफ नहीं है) दिया है और इसके साथ घर बैठे तनख्वाह देने की घोषणा भी की है।
कंपनी के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने कहा, "हमारे बोर्ड सदस्यों ने तय किया अंजू को शहर में 10 मरला यानी 272.251 वर्ग फुट आकार का प्लॉट घर के लिए दिया जाए। साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें हमारी कंपनी में काम भी दिया जाएगा और घर बैठे सैलरी दी जाएगी।" वैसे, अब्बासी ने पाक सरकार से भी अंजू की मदद करने की अपील की है और अब्बासी ने पाक के और कारोबारियों से अंजू को तोहफे में कुछ न कुछ देने की अपील की है।
अब्बासी के अनुसार, अंजू के लिए उन्होंने जो कुछ किया है, वह एक तरह से और धर्म से इस्लाम में आने वालों को सहूलियत के जैसा है। बकौल सीईओ, "चूंकि, दूसरे देश से आकर उस औरत ने इस्लाम कबूला है। ऐसे में हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि उसे किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। हम नहीं चाहते कि पाक में उसे किसी प्रकार की कमी खले। अंजू उर्फ फातिमा को अच्छा महसूस कराने की कोशिश की जाए ताकि उसे देख और लोग भी इस्लाम अपनाएं।"
