दुनिया

इधर ट्रंप और जेलेंस्की ने की मुलाकात; उधर रूस ने कुर्स्क क्षेत्र से सभी यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ा!

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को वेटिकन सिटी में मुलाकात की। इस बीच, यूकेन के सभी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से खेदड़ दिया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शनिवार को यह दावा किया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)

Photo : AP

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को वेटिकन सिटी में मुलाकात की। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस से लगभग दो माह बाद हुई जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इस बीच, यूकेन के सभी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से खेदड़ दिया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शनिवार को यह दावा किया। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यूक्रेन पर रूस ने रातभर बरपाया कहर

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन में रातभर हुए रूसी हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की वेटिकन सिटी में मुलाकात कर रहे थे। यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा शहर में हुए हमले में दो लोगों की, जबकि निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि रूसी हमले में 88 वर्षीय महिला और 11 वर्षीय लड़की सहित छह लोग घायल हो गए।

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी हमले पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दौरान वेटिकन सिटी में अमेरिकी और यूक्रेनी नेताओं की मुलाकात से कुछ घंटे पहले हुए। यूक्रेनी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 15 मिनट की मुलाकात हुई और शनिवार को बाद में बातचीत जारी रखने पर सहमति भी जताई।

व्हाइट हाउस संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने भी बैठक की पुष्टि की और कहा कि वे आज निजी तौर पर मिले और बहुत ही उपयोगी चर्चा हुई। रोम पहुंचने के कुछ वक्त बाद ट्रंप ने यूक्रेन और रूस सलाह दी कि दोनों देशों को युद्ध समाप्त करने के लिए एक उच्च स्तरीय वार्ता के लिए मिलना चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article