दुनिया

तुर्किये सेना का विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 20 कर्मियों की मौत

रक्षा मंत्री यासर गुलर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे वीर साथी 11 नवंबर 2025 को शहीद हो गए, जब हमारा सी-130 सैन्य मालवाहक विमान जॉर्जिया-अजरबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Image

तुर्किये में कार्गो विमान हादसा (AP)

Turkish Military Cargo Plane Crashed: तुर्किये के रक्षा मंत्री ने बुधवार को बताया कि जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक सैन्य मालवाहक विमान में सवार सभी 20 कर्मियों की मौत हो गई। यह सी-130 विमान अजरबैजान से उड़ान भरने के बाद तुर्किये लौट रहा था जब मंगलवार को यह जॉर्जिया के सिघनागी नगरपालिका क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो अजरबैजान की सीमा के पास है।

रक्षा मंत्री यासर गुलर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हमारे वीर साथी 11 नवंबर 2025 को शहीद हो गए, जब हमारा सी-130 सैन्य मालवाहक विमान जॉर्जिया-अजरबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अजरबैजान से हमारे देश लौट रहा है। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article