Ali Larijani's assassination: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है। उसने कहा है कि लारीजानी की मौत 'राष्ट्रीय जागरण का आधार बनेगी।' अलजजीरा ने ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा कि आईआरजीसी ने लारीजानी को 'एक अहम शख्सियत, विचारक और क्रांतिकारी राजनीतिक बताया है।' ईरान की एलीट फोर्स ने आगे कहा कि 'उनकी शहादत राष्ट्रीय सम्मान, ताकत एवं जागरण का आधार बनेगी। आईआरजीसी इस महान शहीद और अन्य लोगों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा।'
बासिज कमांडर सुलेमानी भी मारे गए
मंगलवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उसने ईरान के सुप्रीम नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल अली लारीजानी और बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी की मार दिया है। इन दोनों कमांडरों का मारा जाना ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
बासिज कमांडर सुलेमानी भी मारे गए
मंगलवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उसने ईरान के सुप्रीम नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल अली लारीजानी और बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी की मार दिया है। इन दोनों कमांडरों का मारा जाना ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
काट्ज ने दोनों के मारे जाने की पुष्टि की
ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी 'मिजान’ ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की मंगलवार को पुष्टि की। इससे पहले दिन में इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा था कि सुलेमानी और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को "कल रात मार दिया गया।"
...ताकि अपना भविष्य तय कर सकें ईरानी-नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराने का दावा करते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों का उद्देश्य ईरानी सरकार को कमजोर करना था ताकि ईरानियों को अपना भविष्य तय करने का मौका मिल सके। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, 'आज सुबह हमने अली लारीजानी को मार गिराया... उसके साथ ही हमने बासिज के कमांडर को भी मार गिराया - ये ’अपराधियों के सहायक’ थे जो तेहरान और ईरान के अन्य शहरों की सड़कों पर लोगों को आतंकित कर रहे थे।’
इजराइली हमले में 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी प्रभावी रूप से ईरान के युद्ध प्रबंधन के प्रभारी के रूप में उभरे थे। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी के बारे में इजराइली दावे को लेकर तेहरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
