दुनिया

तालिबानी लड़ाकों का पाकिस्तान में हल्लाबोल, 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, चौकियों पर कब्जे का दावा

Pakistan-Afghanistan War News: पाकिस्तानी सेना ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Image

तालिबानी लड़ाकों का पाकिस्तान में हल्लाबोल, 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, चौकियों पर कब्जे का दावा

Afghan Taliban Attack Pak Soldiers: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रिपोर्टों के अनुसार, अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त प्रांत में पाकिस्तानी सेना और तालिबान बलों के बीच झड़पें हुई हैं। तालिबान का अब दावा है कि खोस्त में रविवार को हुई सीमा झड़प के बाद उन्होंने पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इस इलाके में पिछले हफ्ते भी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी और यह इलाका पिछले कई महीनों से अस्थिर बना हुआ है।

मारे गए चार पाकिस्तानी सैनिक

बताया गया कि खोस्त में सीमा पर झड़पें तेज हो गई हैं। अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे का दावा किया है। अफगान तालिबान ने बताया कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा से सटे खोस्त प्रांत के तनाई जिले में भारी लड़ाई चल रही है। तालिबान का दावा है कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इस गुट के मुताबिक, इन झड़पों में पाकिस्तान के चार सीमा रक्षक मारे गए हैं और अब तक एक शव बरामद किया जा चुका है।

पाकिस्तान ने कुछ नहीं कहा

पाकिस्तानी सेना ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 203 मंसूरी कोर के प्रवक्ता अब्दुल हक फिदा ने TOLOnews को बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे खोस्त के तनाई जिले में काल्पनिक डूरंड रेखा के पास अफगान सेना और पाकिस्तान की सेना के बीच झड़पें शुरू हो गईं, जो अभी भी जारी हैं।

फिदा के अनुसार, अब तक पाकिस्तान की सेना की एक चौकी नष्ट हो चुकी है और कई लोगों के हताहत होने की खबर है। उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान के एक सैनिक का शव अभी भी अफगान सेना के कब्जे में है।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव

गुरुवार को अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त प्रांत में सेनाओं के बीच जोरदार झड़पें हुईं। उस समय तालिबान ने पाकिस्तानी सेना पर आम नागरिकों के घरों पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया था। गुरुवार देर रात पाकिस्तानी सैनिकों ने तानी जिले में रिहायशी घरों पर हमला किया, जिसके बाद सीमा पर लड़ाई छिड़ गई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article