Aaj Ki Taza Khabar: दिशा पाटनी केस में दो गिरफ्तार, तेजस्वी के 'पेन पॉलिटिक्स' पर भड़की जेडीयू
Aaj Ki Taza Khabar 19 Sep 2025: आज का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। शरजील इमाम-उमर खालिद की जमानत याचिका पर SC में आज सुनवाई होगी। वहीं, बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में आज अहम बैठक होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में आज आज अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का निरीक्षण करेंगे। वहीं, दूसरी ओरटिकटॉक डील पर राष्ट्रपति ट्रंप आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत करेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: दिशा पाटनी केस में दो गिरफ्तार, तेजस्वी के 'पेन पॉलिटिक्स' पर भड़की जेडीयू
सोनिया, प्रियंका ने वायनाड में कॉफी किसानों की समस्याएं सुनीं
फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार
युवाओं को कलम बांटते नजर आए तेजस्वी
DUSU चुनाव का आज आएगा रिजल्ट
त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच है। डूसू चुनावों में वर्षों से अपना दबदबा बनाए रखने वाली इन दोनों पार्टियों के बीच मतदान के दिन भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि अधिकांश कॉलेजों में मतदान सुचारू रूप से हुए। अधिकारियों के अनुसार, 39.45 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सात-आठ कॉलेजों से प्राप्त आंकड़ों का अब भी इंतज़ार है।
अमेरिका ने गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग संबंधी प्रस्ताव पर वीटो लगाया
इस प्रस्ताव में गाजा में मानवीय स्थिति को "बहुत खराब" बताया गया था और इजराइल से उस क्षेत्र में 21 लाख फलस्तीनियों को सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आह्वान किया गया था।
