Earthquake in Tonga: दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा के पास तेज भूकंप आया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूएसजीएस ने प्रारंभिक तौर पर बताया कि भूकंप 7.6 तीव्रता का था। इसमें फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
237 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप
मंगलवार को दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा के पास 7.6 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम को लगभग 237 किलोमीटर की गहराई पर आया। कम गहराई पर आने वाले भूकंप सतह पर अधिक तीव्रता से महसूस किए जाते हैं। भूकंप का केंद्र समुद्र में, द्वीप देश के दूसरे सबसे बड़े शहर नेयाफू से 153 किलोमीटर पश्चिम में था। तुरंत किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
किसी भी तरह के नुकसान को खबर नहीं
भूकंप में अभी तक किसी भी तरह के नुकसान को कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप टोंगा के नेयाफू से 153 किलोमीटर पश्चिम में आया था। टोंगा दक्षिण प्रशांत महासागर में 171 द्वीपों का एक समूह है। USGS के डेटा के मुताबित यह भूकंप लगभग 4:37 (UTC) पर 237.5 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने कहा कि भूकंप पृथ्वी के बहुत भीतर आया था, इसलिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यह घटना टोंगा के हिहिफो में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के एक दिन बाद हुई है। यूएसजीएस के अनुसार, सोमवार को आए भूकंप का केंद्र 79.7 किमी (49.52 मील) की गहराई पर था।
नेपाल में भी आया भूकंप
नेपाल में भी सोमवार दोपहर को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने सुदूरपश्चिम प्रांत को प्रभावित किया। किसी के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का झटका दोपहर 1:14 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बाझंग के रायल क्षेत्र के पास स्थित था।
